• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी नौकरियों में चयन की प्रक्रिया को सौ दिनों के लक्ष्य को पूरा करें : सीएम योग

Writer D by Writer D
11/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मिशन रोजगार (Mission Rojgar) को लेकर काफी गंभीर हैं। इसलिए उन्होंने मुख्य सचिव से सभी आयोगों की सौ दिनों में लक्ष्य के अनुरूप भर्ती की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अद्यतन स्थिति की सभी आयोगों के चेयरमैन के साथ समीक्षा कर रिपोर्ट दें। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर सभी रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही शुरू करें और चयन की प्रक्रिया को सौ दिनों के लक्ष्य के तहत पूरा करें।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बुधवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उच्चतर सेवा शिक्षा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पुलिस भर्ती बोर्ड सहित अन्य चयन आयोगों की समीक्षा बैठक की थी। सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिक्त पदों पर समयबद्ध चयन के लिए समय से अधियाचन भेजने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने गत वर्षों में पारदर्शिता से बिना भेदभाव के दक्ष युवाओं को सेवायोजित किया है। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का कोई भी स्थान नहीं है। इसका कठोरता से पालन किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सौ दिनों में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए भारत सरकार की रोटेशन नीति के अनुसार प्रदेश में कार्मिकों के पटल परिवर्तन की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। ज्येष्ठता आधारित विभागीय प्रोन्नतियों में एकरूपता के लिए उपयुक्तता का मानक निर्धारित किया जाए।

36 हजार से अधिक पदों पर छह माह में होगी भर्ती

सीएम योगी (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि चयन वर्ष की सीधी भर्ती के लिए सभी विभागों द्वारा अधियाचन 31 मई से पूर्व भेजा जाए, ताकि 36 हजार से अधिक पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती की प्रक्रिया चरणवार सौ दिनों और छह माह में शुरू कर सके।

सीएम योगी का शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर, खुद परख रहे शिक्षा की गुणवत्ता 

उन्होंने विभागों के सीधी भर्ती के सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से इंडक्शन ट्रेनिंग की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। हर प्रशासनिक विभाग द्वारा इंडक्शन ट्रेनिंग माड्यूल और वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार करे।

साथ ही समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकारियों के लिए इनसर्विस प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावशाली ढंग से लागू करें, उत्तर प्रदेश प्रशासन और प्रबन्धन अकादमी द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार करें।

सरकार की पहल से रोशन हो रही ग्रामीण और शहरी महिलाओं की जिंदगी

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म को दे रही है बढ़ावा

Next Post

मुसलमानों व न्याय मांगने वाले घरों पर चल रहा बुल्डोजर : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

मुसलमानों व न्याय मांगने वाले घरों पर चल रहा बुल्डोजर : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

AK Sharma

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

06/11/2025
Arrested

मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

18/06/2022
7 Punjabi labourers shot dead in Balochistan

ग्रामीणों की हत्या करने वाले माओवादी को अपने ही अधीनस्थ ने मारी गोली

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version