• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 कांग्रेस ने मुसलमानों को बर्बादी के दहाने पर खड़ा कर दिया : ओवैसी

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का खाता खोलने को बेकरार आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि झूठे वादों के कारण अपनी दुर्दशा करने वाले मुस्लिम समाज को अब कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे मौकापरस्त दलों के बहकावे में नहीं आना चाहिये और बगैर भय के उनकी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग देना चाहिये।

39 फीसद मुस्लिम आबादी वाले सहारनपुर में जनता रोड पर खुर्द अड्डा स्थित जनसभा में रविवार दोपहर पहुंचे ओवैसी मुस्लिम नौजवानों की उत्साही भीड़ को देखकर गदगद हो गये। उन्होने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने मुसलमानो से झूठे वायदे किये जिससे उनकी हालत बद से बदतर होती चली गई। अब समय आ गया है कि वे डर, खौफ और गुलामी की स्थिति से बाहर आए और अपनी खुद की पार्टी एआईएमआईएम के साथ सीना तानकर खडे हो और उसी को वोट दे और समर्थन करे।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम अगर किसी के मोहताज है तो अल्लाह के है। उन्होंने मुस्लिम युवकों से कहा कि वे अपने दिलों में इंकलाब पैदा करे, अपने दिलों में तब्दीली पैदा करे और जिंदा कौम की तरह व्यवहार करे। कांग्रेस जैसी पार्टी ने 60 सालो तक मुसलमानों को बेवकूफ बनाकर उनका वोट लेकर शासन किया। मुसलमान बर्बादी के दहाने पर खडा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की 19 फीसद आबादी है। वे इस सूबे में अपनी पार्टी का जनाधार और अपनी कयादत बनाने में सफल हो सकते है।

डिप्टी सीएम केशव ने 24 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया

सहारनपुर लोकसभा के सांसद हाजी फजलुर्रहमान कुरैशी और सहारनपुर देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर दो मुस्लिम जनप्रतिनिधि ही 39 फीसद वाले इस जिले में मुस्लिमों की कयादत करते है। इस जिले का मुस्लिम कभी सांप्रदायिक नहीं रहा और वह हमेशा सेकुलर दलों के साथ मजबूती से खडा रहा लेकिन मुस्लिम नौजवानों को असद्दुदीन ओवैसी का कद निश्चित रूप से आकर्षित करता दिखा।

सेकुलर दलों के लिए सहारनपुर में असद्दुदीन ओवैसी की बडी चुनौती के रूप में उभरकर सामने आए है। सहारनपुर जिले में मुसलमानों पर पकड रखने वाले अकेले नेता इमरान मसूद है। जिनके चाचा दिवंगत रशीद मसूद आधा दर्जन से ज्यादा बार लोकसभा सदस्य रह चुके है। इमरान मसूद ही जिले में ऐसे नेता है जो असद्दुदीन ओवैसी को बेअसर करने की कुव्वत रखते है लेकिन आज भी ओवैसी की सफल जनसभा में मुस्लिम नौजवानों ने जिस कदर बढ-चढकर और जुनून के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वह गैर भाजपाई दलो के लिए निश्चित ही सिरदर्द बढाने वाली रही। ओवैसी की जनसभा की खास बात यह थी कि आयोजकों में कोई भी नामवर या स्थापित नाम नहीं था। मुस्लिमों की भीड सिर्फ ओवैसी के नाम पर आई। यह अलग बात है कि वह वोट में तब्दील होती है या नहीं।

Tags: #owaisigoogle newshindi samachar newspolitical newsUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

पटाखा फैक्टरी विस्फोट में एक बच्चे की मौत, घायलों की हालत नाजुक

Next Post

कांग्रेस ने 70 सालों में न कभी कुछ किया और न अब करेगी : सुरेश खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
suresh khanna

कांग्रेस ने 70 सालों में न कभी कुछ किया और न अब करेगी : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ें

Valmiki Jayanti

इस दिन मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानें क्या है इसका पौराणिक महत्व

20/10/2023
Rakesh Tikait

राकेश टिकैत की बड़ी मुश्किलें, महिला ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप

04/06/2021
Makar Sankranti

इस साल बेहद खास होगा मकर संक्रांति का त्योहार, बन रहे ये तीन शुभ संयोग

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version