• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस एक डूबता जहाज है, इसमें जो बैठेगा डूब जाएगा : श्रीकांत

Writer D by Writer D
17/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
श्रीकांत शर्मा

श्रीकांत शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपनी घटिया मानसिकता के कारण आज देश पर एक बोझ बन गई है।

वीडियो लिंक के माध्यम से श्री शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई के लिए जैसलमेर क्षेत्र में जाकर उनके साथ दीपावली मनाई तो कांग्रेस इस पर भी टीका टिप्पणी कर रही हैै। वास्तव में कांग्रेस अवसाद से ग्रस्त है । यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रमाण है।

पहले श्री राहुल गांधी के इशारे पर प्रधानमंत्री के पुतले जलाए गए और अब जब पूरे देश ने जवानों के लिए , शहीदों के लिए दीपक जलाया और प्रधानमंत्री ने सैनिकों के बीच में जाकर दीपावली मनाई तो कांग्रेस इस पर भी टीका टिप्पणी कर रही है। इसी कुत्सिक मानसिकता के कारण ही कांग्रेस का न केवल यह हस्र हो रहा है बल्कि वह देश पर बोझ बन गई है।

आकाश चोपड़ा : तीन विदेशी खिलाड़ियों को किंग्स इलेवन पंजाब को करना चाहिए रिलीज

बिहार में हार को लेकर कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर लेकर पूछे गये सवाल पर श्री शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस का अन्दरूनी मामला है। कांग्रेस की अन्दरूनी मामले पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी उनके नेताओं पर है लेकिन एक बात निश्चित है कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। जो इसमें बैठेगा वह डूब जाएगा। जिन जिन राजनैतिक पार्टियों ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा उनका हस्र बुरा ही हुआ है। पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा यानी वे डूबते जहाज पर चढ़े और आज सपा की स्थिति क्या बन गई है इसे कहने की जरूरत नही है और अब बिहार मे तेजस्वी यादव कांग्रेस के डूबते जहाज पर चढ़े तो वहां के परिणाम भी जनता के सामने है।

उन्होंने कहा कांग्रेस देश पर एक बोझ है और इसी सबके कारण देश की जनता ने इस बोझ से अपने आपको अलग करने का निश्चय किया है।

बीपीएससी बिहार न्यायिक सेवा पीटी परीक्षा इस तारीख को

ऊर्जा मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की खिंचाई करते हुये कहा कि वे अखबारों में विज्ञापन देकर दिल्ली की समस्याओं से निपटना चाहते हैं जब कि आज वहां की जनता प्रदूषण और कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रही है तथा कोरोनावायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में दिल्ली की सरकार पूरी तरह से विफल है।

वृन्दावन कुंभ के संबंध में श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने इस दिशा में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वृन्दावन कुंभ की; व्यवस्थाओं को करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में जिले के अधिकारियों को वृन्दावन कुंभ की व्यवस्थाओं में तेजी लाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

Tags: congressEnergy Minister Shrikant Sharmalatest UP newspolitical newsup newsUP PolticsUttar Pradesh News
Previous Post

शॉन पोलाक ने चुने IPL 2020 के पांच बेस्ट गेंदबाज

Next Post

मिशन शक्ति की सफलता की जानकारी दें सीएम योगी : प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Next Post
प्रियंका गांधी priyanka gandhi

मिशन शक्ति की सफलता की जानकारी दें सीएम योगी : प्रियंका

यह भी पढ़ें

google

इस देश में Google और Meta पर लगा करीब 7.2 करोड़ डालर का जुर्माना

15/09/2022

महंगाई हटाओ रैली में राहुल बोले- मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं

12/12/2021
gupt navratri

गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन, आज करें तारा देवी की पूजा, पढ़े कथा

11/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version