• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी को मुख्‍यमंत्री प्रोजेक्‍ट करने की तैयारी में कांग्रेस, दिए ये संकेत

Desk by Desk
14/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कड़ी टक्कर दे सकती है। कांग्रेस यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाने को तैयार दिख रही है। इस बात के संकेत खुद प्रियंका गांधी ने दिए हैं।

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्‍प और राजनीतिक संघर्ष से भरे हो सकते हैं। यह कहने में कतई परहेज नहीं है कि राजनीतिक दलों को एक- एक सीट और एक-एक वोट के लिए जूझना पड़े। वजह है प्रदेश की मौजूद दो ध्रुवीय राजनीति में कांग्रेस का तेजी के साथ हो रहा उभार है, जिसके दम पर कांग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री प्रोजेक्‍ट करने की तैयारी में है। पार्टी की राष्‍ट्रीय महासचिव व उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को एक मीडिया साक्षात्‍कार में इस आशय के संकेत दिए हैं।

प्रियंका ने यूपी कांग्रेस की राजनीति में सक्रियता बढ़ी

कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे अरसे से प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लाने की मांग करते रहे हैं। जब से प्रियंका ने उत्‍तर प्रदेश प्रभारी के तौर पर कांग्रेस की राजनीति में सक्रियता बढ़ाई है। तब से पार्टी कार्यकर्ता उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चेहरा बनाने की बात करने लगे हैं। कांग्रेसियों का मानना है कि प्रियंका के मुख्‍यमंत्री चेहरा बनने का उन्‍हें चुनावी फायदा होगा । इसके साथ ही पार्टी में वरिष्‍ठ नेताओं के अलग–अलग गुट भी एक स्‍थान पर आकर एकजुट हो सकेंगे।

बुधवार को प्रसारित एक मीडिया साक्षात्‍कार में प्रियंका गांधी को यह कहते सुना गया कि उत्‍तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनने के लिए अगर उनसे हाईकमान कहेगा। तो कार्यकर्ता होने की वजह से वह नेतृत्‍व के निर्णय का सम्‍मान करेंगी। जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी क्‍या कांग्रेस के अगले अध्‍यक्ष बनेंगे। तो उन्‍होंने बेहद सधा जवाब देते हुए कहा कि यह सवाल राहुल से ही पूछा जाना चाहिए।

उत्‍तर प्रदेश में उनकी अति सक्रियता के बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की प्रभारी होने की वजह से उनका पूरा ध्‍यान यूपी पर है। जहां तक हाथरस जाने का सवाल है तो गरीबों व कमजोरों की मदद व इंसाफ के मामले में वह हमेशा आगे रहने को तैयार हैं। कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी कांग्रेस की ओर से उन्‍होंने मदद की पेशकश की लेकिन योगी सरकार ने उसे स्‍वीकार करने के बजाय राजनीति कर डाली।

अपनी रणनीति का संकेत दिया प्रियंका गांधी ने

यूपी में पुराने कांग्रेसी नेताओं को सम्‍मानजनक पद नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। इसका संगठन आकार बहुत बड़ा है। यूपी में काम शुरू करने के बाद उन्‍होंने यह महसूस किया कि संगठन की जिम्‍मेदारी जिन लोगों को भी दी जाए। उन्‍हें जवाबदेह भी बनाया जाए। इसके लिए संगठन का आकार छोटा करना पड़ा। अपनी रणनीति का संकेत देते हुए उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 60 हजार गांवों तक जाकर लोगों से संपर्क करेगा। उनकी समस्‍याओं के लिए संघर्ष करेगा। हमारी कोशिश यूपी के सभी गांवों में पार्टी कार्यकर्ता तैयार करने की है।

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली से यूपी की राजनीति नहीं की जा सकती है। इसलिए उन्‍होंने यूपी में ज्‍यादा वक्‍त देने का फैसला किया है। इस वजह से यूपी आना-जाना भी ज्‍यादा हो रहा है। हाथरस कांड में हाईकोर्ट की सरकार और अधिकारियों पर की गई टिप्‍पणी के बारे में पूछने पर उन्‍होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने उन्‍हें भी बताया था कि बेटी का अंतिम संस्‍कार जबरन कराया गया है।

जब अंतिम संस्‍कार हुआ तब वहां परिवार का कोई सदस्‍य नहीं था। परिवार के लोगों ने बेटी का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देखा। अब सीबीआई जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट से सब पता चल जाएगा, लेकिन परिवार के लोगों ने जो उन्‍हें बताया वही बात हाईकोर्ट में भी कही है। इसलिए ही हाईकोर्ट ने ऐसा एक्‍शन लिया है।

Tags: Congress preparing to project Priyanka Gandhi as Chief Ministergave these hintsकांग्रेसदिए ये संकेतप्रियंका गांधींप्रियंका गांधी को मुख्‍यमंत्री प्रोजेक्‍ट करने की तैयारी में कांग्रेसप्रियंका गांधी वाड्रामुख्‍यमंत्री प्रोजेक्‍ट करने की तैयारी
Previous Post

इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में चोरी का पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

टेनिस टूर्नामेंट में पहले दौर में ही फर्नांडो वर्डास्को से एंडी मर्रे को करना पड़ा हार का सामना

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Andy Murray

टेनिस टूर्नामेंट में पहले दौर में ही फर्नांडो वर्डास्को से एंडी मर्रे को करना पड़ा हार का सामना

यह भी पढ़ें

murder

मौसी और उसके बेटे की नहर में डुबोकर हत्या

01/07/2022
AK Sharma

निकायों में स्वच्छता की हुई बेहतर शुरूआत, अभी मंज़िल तक पहुचना बाकी: एके शर्मा

04/04/2025
Here's how you can reuse your old t-shirts.

पुरानी हो चुकी टी शर्ट को न फेंकने, इन तरीकों से करें यूज

14/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version