• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस, सपा और बसपा राजनीतिक दल नहीं ट्रस्ट चला रहे : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राहुल, सोनिया प्रियंका से देश नहीं चलता। इस देश को नेहरू, इंदिरा परिवार ने देश को नहीं बनाया है। देश को ऋषि महात्माओं ने त्याग और बलिदान से बनाया है। राष्ट्र विचार से चलता है।

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश भर में केवल इन्हीं के नामों पर संस्थाएं बनाई जाती रही हैं। आज मोदी और योगी सरकार में सरदार पटेल से लेकर सुहेलदेव राजभर जैसे महापुरुषों को सम्मान दिया जा रहा है। मौका था उत्तर प्रदेश के कुछ राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन का।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने देश को लूटा है। गरीबों का हक मारा है। आज गरीबों के लिए काम हो रहा है। गरीबों को सम्मान मिल रहा है। गरीबों को शौचालय मिला है। उन्हें आवास मिल रहा है। बचे हुए लोगों को 2024 तक आवास दिए जाने की तरफ सरकार लगातार काम कर रही है। बेटियों और महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तो देश कैसे चलेगा।

CM योगी ने गोंडावासियों को दी मेडिकल कॉलेज समेत 1132 परियोजनाओं की सौगात

स्वतंत्रदेव ने कहा कि देश के बाहर कभी एक लाइन भी देश के बारे में भारत के बारे में मीडिया में नहीं छपता था। आज प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में उतरते हैं तो भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगते हैं। कांग्रेस पार्टी सपा और बसपा राजनीतिक दल नहीं चला रहे हैं। वह ट्रस्ट चला रहे हैं। उन्होंने मजाक बना के रखा है। वह आतंकवाद के समर्थन में रहते हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। भ्रष्टाचार करते हैं। इसलिए कानून का राज होना चाहिए। कानून का राज मोदी और योगी शासन में ही संभव हुआ है। जनता इसे भली-भांति समझ चुकी।

ओपी राजभर और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से भाजपा को नुकसान के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहली बात तो यह कि राजभर समाज समाजवादी पार्टी के साथ नहीं जाएगा। अखिलेश सरकार में राजभर समाज के लोगों का घोर उत्पीड़न हुआ है। दूसरी बात यह कि प्रदेश की जनता यह बात समझ चुकी है कि उसे जाति के आधार पर वोट नहीं देना है। वह राष्ट्र के नाम पर वोट देगी। विकास के नाम पर वोट करेगी। गठबंधन करने वाले दलों को सीट देने के सवाल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी गठबंधन हुआ है। साथ मिलकर चुनाव लड़ने और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की बात की गई है। टिकट पर कोई बात नहीं हुई है। भविष्य में हम लोग इस पर मिल बैठ कर बात कर लेंगे।

इन दलों के साथ भाजपा का हुआ गठबंधन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज सात छोटे-छोटे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। इन दलों ने मिलकर एक हिस्सेदारी मोर्चा बनाया है। इनका मुसहर, राजभर जैसी जातियों के लोग शामिल हैं। इन दलों में विशेष रूप से अतिपिछड़ा वर्ग और एक जनजाति वर्ग शामिल है। हिस्सेदारी मोर्चा के संयोजक केवट रामधनी बिंद हैं।

1-भारतीय मानव समाज पार्टी-अध्यक्ष केवट राम धनी बिंद, जौनपुर

2-मुसहर आंदोलन मंच-अध्यक्ष चन्द्रमा वनवासी

3-शोषित समाज पार्टी-बाबू लाल राजभर

4-मानव हित पार्टी-कृष्ण गोपाल सिंह कश्यप

5-भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी-अध्यक्ष भीम राजभर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाषपा।

6-पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी-चंदन सिंह चौहान

7-भारतीय समता समाज पार्टी-अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति

Tags: Hindi SamacharLucknow NewsSwatantradevup government newsup news
Previous Post

Gold Rate: सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें दाम

Next Post

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः दो वाहनों की टक्कर, 5 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब हर कुंतल पर 125 रुपये लाभांश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
Next Post

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः दो वाहनों की टक्कर, 5 की मौत

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

अगर गलती से भी आ गया हाथ- तो जनता के ख़जाने का बिगड़ेगा हालात: सीएम नायाब सिंह

26/09/2024
CM Yogi in Aligarh

अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल कर दंगों पर लगाया ताला: सीएम योगी

07/05/2023
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया का खुलासा

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया का खुलासा, कहा- बचपन में हुआ था सेक्शुअल हैरासमेंट

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version