• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काँग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, अगर असंगठित क्षेत्र नष्ट हुआ तो देश में रोजगार पैदा नहीं होगा

Desk by Desk
31/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
हाथरस गैंगरेप घटना Hathras gang rape incident

हाथरस गैंगरेप घटना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि नोटबंदी, ‘गलत जीएसटी’ और लॉकडाउन का मकसद असंगठित क्षेत्र को खत्म करना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर असंगठित क्षेत्र नष्ट हो गया तो देश रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा।

जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी: भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है।

‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं।

सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें। pic.twitter.com/sDNV6Fwqut

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2020

कांग्रेस नेता ने एक वीडियो जारी कर कहा कहा, ‘‘जब 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया तो मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा था कि पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है मगर हिंदुस्तान में कोई असर क्यों नहीं हुआ? उन्होंने उस वक्त कहा था कि जब तक हिंदुस्तान का असंगठित सिस्टम मजबूत है तब तक देश को कोई भी आर्थिक तूफान छू नहीं सकता।’’

राजीव गांधी फाउंडेशन को मेहुल चोकसी से मिला पैसा, बीजेपी ने किया दावा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘पिछले 6 साल से भाजपा की सरकार ने असंगठित क्षेत्र की व्यवस्था पर आक्रमण किया है। इसके 3 बड़े उदाहरण नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन हैं।’’उन्होंने यह दावा किया, ‘‘ यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी। यह मत सोचिए कि आखिरी मिनट पर लॉकडाउन कर दिया गया। इन तीनों का लक्ष्य हमारे असंगठित क्षेत्र को खत्म करने का है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री जी को अगर सरकार चलानी है तो मीडिया की जरूरत है, मार्केटिंग की जरूरत है। मीडिया और मार्केटिंग 15-20 लोग करते हैं। यही लोग असंगठित क्षेत्र का पैसा लेना चाहते हैं।’’

निर्मला सीतारमण 3 सितंबर को करेंगी बैंक प्रमुखों के साथ बैठक

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र 90 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार देता है। जिस दिन इनफॉरमल सेक्टर नष्ट हो गया उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा।
कांग्रेस नेता यह दावा भी किया, ‘‘आप (असंगठित क्षेत्र के लोग) ही इस देश को चलाते हो आप ही इस देश को आगे ले जाते हो और आप ही के खिलाफ साजिश हो रही है। आपको ठगा जा रहा है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। हमें इस आक्रमण को पहचानना पड़ेगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा।’’

Tags: Act of Godahul gandhidemonetisationEconomy destroyedfailed lockdownfinance ministerFlawed GSTNirmala Sitharaman
Previous Post

बिगबॉस -13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ‘साथ निभाना साथिया-2’ में लीड रोल मे आ सकते है नज़र

Next Post

आनंद शर्मा-कार्यसमिति में जो कुछ हुआ उससे ‘बहुत दुखी हूं’

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
congress leader anand sharma

आनंद शर्मा-कार्यसमिति में जो कुछ हुआ उससे 'बहुत दुखी हूं'

यह भी पढ़ें

PM Modi

उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे, सरकार पूरे समर्पण भाव से काम कर रही है: पीएम मोदी

12/10/2023
suicide

घरेलू विवाद के चलते महिला ने दो मासूम बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

13/12/2020
answer key

DU, JNU,BHU और BBU पीएचडी प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

30/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version