• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस 15 जनवरी को मनाएगी ‘किसान अधिकार दिवस’, राजभवन का करेगी घेराव

Desk by Desk
09/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
किसान अधिकार दिवस

किसान अधिकार दिवस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस ने शनिवार को 15 जनवरी को देशभर में ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाए जाने का ऐलान किया है। इस दिन ‘राजभवन’ का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि देश की पहली ऐसी सरकार है जो जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा किसान को कह रही कि सुप्रीम कोर्ट चले जाओ।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार षड्यंत्रकारी तरीके से न्याय मांग रहे हैं। देश के अन्नदाता किसानों को ‘थकाने और झुकाने’ की साजिश कर रही है। काले कानून खत्म करने के बजाए 40 दिन से ‘मीटिंग-मीटिंग’ खेल रही है और किसानों को ‘तारीख पर तारीख’ दे रही है।

मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस ने आगे कहा कि 73 साल के देश के इतिहास में ऐसी निर्दयी और निष्ठुर सरकार कभी नहीं बनी, जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और अंग्रेजों के जुल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। 40 दिन से अधिक से लाखों अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर काले कृषि कानून खत्म करने की गुहार लगा रहे हैं। हाड़ कंपकपाती सर्दी-बारिश और ओलों में 60 से अधिक किसानों ने दम तोड़ दिया है।

किसानों की कुर्बानी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार

काग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से आज तक किसानों के प्रति सांत्वना का एक शब्द नहीं निकला है। साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार 60 किसानों की कुर्बानी के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई ‘किसानों की आजीविका’और ‘सरकार की अवसरवादिता’ की है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई ‘किसानों की खुद्दारी’और ‘सरकार की खुदगर्जी’ के बीच है। ये लड़ाई ‘किसानों की बेबसी’और ‘सरकार की बर्बरता’ की है। ये लड़ाई सत्ता के सिंहासन पर ‘मदमस्त सरकार’और ‘न्याय मांगते’ सड़क पर बैठे किसानों के बीच है। ये लड़ाई ‘दीया’और ‘तूफान’की है। किसान देश की उम्मीदों का दीप है और सरकार पूंजीपतियों के हित के लिए देश का सब कुछ तबाह कर देने वाला तूफान।

कांग्रेस ने कहा कि कमाल यह है कि 73 साल में यह देश की पहली सरकार है, जो अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा देश के अन्नदाताओं को कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट चले जाओ। सरकार को जनता ने चुना है। फिर उसी जनता और अन्नदाता को सरकार कहीं और क्यों भेजना चाहती है? ये तीनों विवादास्पद कृषि कानून सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बनाए हैं। संसद में जबरन मोदी सरकार ने बनाए हैं। किस तरह बनाए, पूरे देश ने देखा। फिर सरकार अपनी जिम्मेदारी कोर्ट की तरफ क्यों टाल कर रही है। नीतिगत फैसले लेने के लिए कौन जवाबदेह है?

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला लिया है कि किसानों के समर्थन में हर प्रांतीय हेडक्वार्टर पर कांग्रेस 15 जनवरी को ‘किसान अधिकार दिवस’के रूप में जन आंदोलन करेगी। रैली और धरने के बाद राजभवन तक जाकर सरकार को तीनों काले कानून खत्म करने के लिए गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी सरकार देश के अन्नदाता की चेतावनी को समझे क्योंकि अब देश का किसान काले कानून खत्म करवाने के लिए ‘करो या मरो’ की राह पर चल पड़ा है।

Tags: Congress will celebrate 'Farmers Rights Day' on January 15Farmers Rights DayRaj Bhavan will be surroundedकांग्रेस 15 जनवरी को मनाएगी 'किसान अधिकार दिवस'किसान अधिकार दिवसकिसान आंदोलनकृषि क़ानूनोंराजभवन का करेगी घेराव
Previous Post

यूपी में ब्लांइड एंड पैरा जूडो की इंटरनेशनल अकादमी की होगी स्थापना: अवनीश अवस्थी

Next Post

हापुड़ में हुई लूट का खुलासा, नकदी और जेवरात समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
arrested

हापुड़ में हुई लूट का खुलासा, नकदी और जेवरात समेत चार बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

18/11/2020
tejasvi yadav

भाजपा विधायक विनोद नारायण झा की शह पर हुआ मधुबनी हत्याकांड : तेजस्वी

07/04/2021
Illegal Liquor

नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भांडा फोड़, तीन गिरफ्तार

27/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version