• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा विकास करती है, ठगने का काम करती है कांग्रेस: सीएम साय

Writer D by Writer D
27/04/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/मस्तूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों के हितों की सदैव चिंता की है। भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास तेजी से हुआ है। आज गिरौदपुरी में भव्य जैतखाम का निर्माण और वहां के विकास का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है। मस्तूरी क्षेत्र के सड़कों के विकास के लिए पूर्व की रमन सरकार ने 123 करोड़ रुपए स्वीकृत किये थे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 34 करोड़ रुपए की स्वीकृति भाजपा सरकार ने ही दी थी। मतलब सड़क, पानी, बिजली की चिंता केवल भाजपा ही करती है। कांग्रेस केवल ठगने का काम करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai)  ने बिलासपुर के चिल्हाटी, मस्तूरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai)  कहा कि आज कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता अपनी निश्चित हार देखकर हताशा में हमारे प्रधानमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, मोदी जी को लाठी से मारने की बात कहते हैं तो कवासी लखमा, मोदी जी को मर जाए कह रहे हैं। जो बहुत ही शर्मनाक है। ऐसे लोगों को जनता करारा जवाब देगी, जीरो पर आउट करेगी। मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को भारी मतों से जिताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया।

तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस: धामी

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपित आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छः महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं।श्री साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये।

जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, विधायक धरमजीत सिंह, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बाँधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय, राजेश्वर भार्गव, विष्णु यादव सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnu Dev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

बारात चली गई थी बिना शादी के वापस, तो थाने पर एसएचओ ने कराई शादी

Next Post

देवताओं के गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
Guru Brihaspati

देवताओं के गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात

यह भी पढ़ें

arrested

दो युवकों की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

27/04/2022
PFI संगठन

हाथरस केस : PFI संगठन के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, यूपी में दंगा फैलाने की साजिश का आरोप

06/10/2020

पहाड़ी सड़क से ट्रक पलटा, चालक समेत दो की मौत

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version