• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मादक तस्करों का पीछा करते हुए कांस्टेबल की मौत

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा जिले के दो थानों के कांस्टेबल की हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात तस्कर राजू फौजी को पकड़ने के चक्कर में भीलवाड़ा पुलिस को एक और जवान खोना पड़ा है।

मंगलवार बुधवार को मध्य रात को तस्करों की गाड़ी का पीछा करते हुए रायला पुलिस जाब्ते की जीप पुल से नीचे गिर गई। जिसमें सवार जवान इशाक मोहम्मद की मौत हो गई। रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी व अन्य कांस्टेबल घायल हो गए। जिन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में तस्कर डोडा चूरा से भरी जीप को अजमेर भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित कानिया ग्राम के पास छोड़कर फरार हो गये है। यहां तस्कर व पुलिस के बीच फायरिंग होने की भी सूचना है पर अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। तस्करों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

इस हादसे के बाद भीलवाड़ा व आसपास के सभी जिलों की पुलिस हाई अलर्ट पर हो गई और संदिग्ध गाड़ियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन, पुलिस के हाथ बुधवार सुबह तक कुछ भी नही लगा। इस घटना के बाद भीलवाड़ा की कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा भी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंची और घायलों से कुशल क्षेम पूछी है।

मंगलवार मध्य रात को मांडल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो कांस्टेबल की हत्या करने वाला राजू फौजी अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों में इलाके से गुजर रहा है। इस पर मांडल थाना पुलिस की ओर से नाकाबंदी करते हुए सभी थानों में अलर्ट किया गया था। मांडल व रायला पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान रात करीब 12 बजे रायला थाना क्षेत्र में दो गाड़ी के नाकाबंदी तोड़ भागने की सूचना मिली थी। जिस पर रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी के साथ पुलिस जाब्ता जीप में उसका पीछा कर रहा था। रायला से कुछ दूरी पर ईरांस चौराहे पर बाईपास के पुलिया पर पुलिस की जीप अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई। पुलिस जीप में सवार कांस्टेबल इशाक मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी व कांस्टेबल राजेश व अन्य कांस्टेबल घायल हुए है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आगरा के IG समेत 12 आईपीएस का तबादला

उल्लेखनीय है कि जिले में कुख्यात तस्कर राजू फौजी के चक्कर में छह महीनों में पुलिस ने तीन जवान खोए हैं। इसी वर्ष 10 अप्रैल की रात को कुख्यात तस्कर राजू फौजी ने रायला व कोटडी थाने के दो कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अब मंगलवार रात को राजू फौजी को पकड़ने के चक्कर में एक और कांस्टेबल की मौत हो गई। इन सभी के बाद भी अभी भी पुलिस के हाथ खाली है।

जानकारी के अनुसार रायला में नाकाबंदी तोड़कर तस्कर अजमेर मार्ग की तरफ गये थे। वहां पर बिजयनगर व गुलाबपुरा पुलिस ने भी नाकाबंदी कर रखी थी, इस कारण तस्कर कानिया जालिया मार्ग पर घुस गये। यहां बिजयनगर व गुलाबपुरा पुलिस ने स्पेशल पुलिस फोर्स के साथ तस्करों की घेराबंदी कर पकड़ने की योजना तैयार की इस दौरान फायरिंग होने की भी जानकारी आयी है। परंतु मौका पाकर डोडा चूरा से भरी जीप को छोड़कर तस्कर अन्य वाहन में फरार होने में सफल रहे है। पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। डोडा चूरा की जीप को जब्त कर कार्रवाई प्रांरभ की है।

Tags: 24ghanteonline.comcrime newsgoogle newsHindi SamacharNational newsrajasthan news
Previous Post

Share Market : सेंसेक्स 61 हजार और निफ्टी 18,200 के पार

Next Post

BJP के मिशन 2022 के लिए लखनऊ पहुंचेंगे शाह, देंगे जीत का मंत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post

BJP के मिशन 2022 के लिए लखनऊ पहुंचेंगे शाह, देंगे जीत का मंत्र

यह भी पढ़ें

High court

लंबे समय तक जीवनसाथ को यौन संबंध बनाने की अनुमति न देना क्रूरता, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

26/05/2023
Surya Kund

सूर्य कुंड पर प्रतिदिन आयोजित होगा भगवान श्रीराम के जीवन से संबंधित लेजर शो

21/08/2022

You Tube पर the kashmir files को डालने की बात पर भड़के अनुपम खेर

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version