• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पाकिस्तान का सम्मान करें भारत, उनके पास…’, कांग्रेस नेता मणिशंकर का विवादित बयान

Writer D by Writer D
10/05/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mani Shankar Aiyar

Mani Shankar Aiyar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस अभी तक सैम पित्रोदा के कथित नस्लभेदी और रंगभेदी बयान को लेकर हुई आलोचना से उबरी भी नहीं है कि कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल मणिशंकर अय्यर ने एक बातचीत में कहा कि ‘पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनके पास परमाणु बम भी है, इसलिए हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए।’

क्या बोले मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) 

मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar)  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का समर्थन किया और सरकार से अपील करते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें। बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है।’

अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने कहा कि ‘अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ 8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि बातचीत करके बमों का इस्तेमाल रोका जाए। अगर आपने उनसे बात करने की कोशिश की और उन्हें इज्जत दी, तभी वे अपने बम के बारे में नहीं सोचेंगे। भारत को अगर विश्वगुरु बनना है तो ये दिखाना जरूरी है कि हम पाकिस्तान के साथ अपने मुद्दे सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए हमें बात करनी होगी और पिछले 10 वर्षों में कोई बात नहीं हुई है।’

पाकिस्तान के लोग प्यार मिलने पर प्यार बरसाते हैं

मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) पहले भी पाकिस्तान के प्रति अपना प्यार दिखा चुके हैं। बीते दिनों मणिशंकर अय्यर लाहौर के फैज महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान गए थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान के लोग प्यार मिलने पर प्यार बरसाते हैं। मैं अब तक जिस भी देश में गया, वहां इतने खुले दिल से स्वागत नहीं किया गया, जितना पाकिस्तान में हुआ। मेरे अनुभव से पाकिस्तान के लोग ऐसे हैं जो दूसरे पक्ष पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करते हैं। अगर हम दोस्ती दिखाते हैं तो पाकिस्तानी उससे ज्यादा दोस्ती दिखाते हैं। अगर हम दुश्मनी दिखाते हैं तो वे भी ज्यादा दुश्मनी दिखाते हैं।’

अखिलेश यादव के सामने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, अधिकारियों में मचा हड़कंप

साल 2018 में मणिशंकर अय्यर ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति पर फख्र है। उन्होंने कहा कि ‘वे पाकिस्तान से भी उतना ही प्यार करते हैं, जितना हिंदुस्तान से करते हैं।’

Tags: Congress leaderdelhi newsmani shankar aiyarNational news
Previous Post

कारगिल में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Next Post

अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post
Share Market

अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

यह भी पढ़ें

anurag thakur

सपा कार्यकाल में न सुरक्षित थी नारी न व्यापारी, खुले घूम रहे थे दुराचारी : अनुराग ठाकुर

28/01/2022
itbp soldiers hoisted flag at republic day

आईटीबीपी के जवानों नें 17 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

26/01/2021
CM Nayab Saini

एक्शन में सैनी सरकार: नवरात्रि में मीट बिक्री पर सख्ती, अवैध दुकानों पर लगेगा ताला

20/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version