• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिम की आड़ में चल रहे एक बड़े धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, कांस्टेबल सहित 6 अरेस्ट

Writer D by Writer D
24/01/2026
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति
0
Conversion racket busted, 6 arrested

Conversion racket busted, 6 arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जिले में पुलिस ने जिम की आड़ में चल रहे एक बड़े धर्मांतरण रैकेट (Conversion Racket) का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार हैं, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही ‘लुकआउट नोटिस’ भी जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात में दो अलग-अलग पीड़िताओं ने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िताओं का कहना था कि जिम में आने वाले युवक पहले उनसे दोस्ती करते थे और फिर बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगते थे।

जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सदस्य जहीर ‘केजीएन-01’ जिम का मालिक है। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्य केजीएन-02, केजीएन-03, बी-फिट और आयरन फायर जैसे जिमों से जुड़े हुए थे। पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए इन सभी 5 जिमों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है

इस रैकेट (Conversion Racket) में कानून के रखवाले की संलिप्तता ने भी सबको चौंका दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी फरीद को गिरफ्तार किया, जिसके कुछ घंटों बाद ही भदोही जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल इरशाद खान को भी दबोच लिया गया। अब तक गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, शादाब, फरीद अहमद और हेड कांस्टेबल इरशाद खान शामिल हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य इमरान और लक्की अभी फरार हैं।

पुलिस की जांच में गिरोह की कार्यप्रणाली का भी खुलासा हुआ है। आरोपी पहले जिम में लड़कियों से दोस्ती कर उनका मोबाइल नंबर लेते थे। इसके बाद उन्हें घुमाने-फिराने और दरगाह ले जाने के बहाने धर्म परिवर्तन (Conversion) के लिए प्रेरित किया जाता था। मना करने पर आरोपियों द्वारा पैसों की मांग की जाती थी और लड़कियों के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से 50 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें और कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

Tags: Conversion racket
Previous Post

61 हजार से ज्यादा युवा अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे: पीएम मोदी

Next Post

स्वयं हटाएं, वरना… KGMU ने 600 साल पुरानी मजार पर चिपकाया नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
Next Post
KGMU

स्वयं हटाएं, वरना... KGMU ने 600 साल पुरानी मजार पर चिपकाया नोटिस

यह भी पढ़ें

Coconut

ऐसे करें प्रसाद में मिले नारियल का उपयोग

15/07/2025
Rape

भूत-प्रेत उतारने के नाम पर दिव्यांग भांजी से करता रहा दुष्कर्म, तांत्रिक मामा गिरफ्तार

09/05/2021
Jhansi Medical College

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वॉर्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत; 40 का किया गया रेस्क्यू

16/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version