Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

मादक पदार्थ का तस्कर चढा हत्थे, भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद

लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने मादक पदार्थ के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई है।

थाना प्रभारी गुडम्बा ने बताया कि रविवार तडके मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौडाकर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मछली मण्डी नानपारा बाराबंकी निवासी फुरकान बताया है। आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई है।

यूपी में अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य व फ्रंट लाइन कर्मियों का हुआ वैक्सीनशन : सहगल

पुलिस का दावा है कि आरोपित इलाके में मादक पदार्थ की सप्लाई करता था।

Related Articles

Back to top button