• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 179 से ज्यादा लोग घायल

Writer D by Writer D
02/06/2023
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Coromandel Express train accident

Coromandel Express train accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। मालगाड़ी से टकराने के बाद स्लीपर के 3 कोच छोड़कर बाकी के डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी में इन डिब्बों की संख्या 18 बताई जा रही है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में 179 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।  सीपीआरओ दक्षिण रेलवे ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है।

हादसे में कई यात्रियों के ट्रेन (Coromandel Express) के पलटे डिब्बों में फंसे होने की खबर सामने आ रही है। वहीं रेलवे प्रशासन ने इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया है। साथ ही इस हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी कर दिया है।

ट्रेन पर चढ़ गया मालगाड़ी का इंजन

इस टक्कर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन (Coromandel Express) को भारी नुकसान पहुंचा। लगभग पूरी की पूरी ट्रेन पटरी से उतर गई। इसमें कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोग बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा शुक्रवार को करीब 7 बजे हुआ। ये हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया।

Coromandal Express Accident (1)

एक ही लाइन पर आ गईं दोनों गाड़ियां

इस हादसे में क्या नुकसान हुआ है इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना कैसे हुई इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने के कारण ये भीषण हादसा हुआ है। जानकारी है कि सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आ गईं और टक्कर हो गई।

यूपी में फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री लगाने वालों को योगी सरकार देगी चौतरफा राहत

इमरजेंसी कंट्रोल नंबर जारी

हावड़ा से चेन्नई की ओर चलने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस के मालगाड़ी से हुई टक्कर में अब तक 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसे से जुड़ी जानकारी लेने के लिए रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। 033-26382217,89720739325, 9332392339, 8249591559, 7978418322 और 9903370746 पर संपर्क किया जा सकता है।

घायलों को ट्रेन से निकालकर तुंरत पहुंचाया जा रहा अस्पताल

3NDRF, 4ODRAF, कई दमकल गाडि़यां, 50 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है। आसपास के इलाकों के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Tags: Coromandel ExpressOdissa NewsTrain accidenttrains collidedtrains collision
Previous Post

यूपी में फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री लगाने वालों को योगी सरकार देगी चौतरफा राहत

Next Post

आईआईटी मंडी में एडवांस कंप्यूटिंग, एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे यूपी के छात्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
IIT Mandi

आईआईटी मंडी में एडवांस कंप्यूटिंग, एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे यूपी के छात्र

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट से करेगी संवैधानिक बेंच बनाने की मांग

27/10/2020
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सजा

20/08/2023
सेफ्टी में सुधरी मारुति की नई बलेनो, क्रैश टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन, मिली इतनी रेटिंग

सेफ्टी में सुधरी मारुति की नई बलेनो, मिली इतनी रेटिंग

19/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version