• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में आए 2 लाख से अधिक नए केस

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने तांडव मचा रखा है। भारत में बेकाबू कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में कोरोना के नए केस रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं, एक्टिव मामलों का आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना के प्रतिदिन के आंकड़े खौफनाक हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,00,739 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1000 से अधिक मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,73,123 हो गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामले बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

निर्भया के गांव में कोरोना वैक्सीन का टोटा, वैक्सीनेशन सेंटर से लौटे लोग

पिछले कुछ दिनों से देश में लगातार प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब 2 लाख के पार पहुंचे आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज किए जा रहे हैं।

इन राज्यों में सबसे अधिक नए केस

महाराष्ट्र- 58,952

उत्तर प्रदेश- 20,510

दिल्ली- 17,282

छत्तीसगढ़- 14,250

मध्य प्रदेश- 9,720

गुजरात- 7,410

बिहार- 4786

उप्र पंचायत चुनाव प्रथम चरण के 18 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में से 82 प्रतिशत से अधिक मामले 10 राज्यों से हैं। जिसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi NewsWorld News in Hindiकोरोना वायरस का कहर
Previous Post

15 दिन की स्थिरता के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के रेट

Next Post

दर्दनाक! खेल-खेल में कार में बंद हुई तीन मासूम बच्चियां, दम घुटने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
Next Post
Three girls died due to suffocation

दर्दनाक! खेल-खेल में कार में बंद हुई तीन मासूम बच्चियां, दम घुटने से मौत

यह भी पढ़ें

Drowned

गंगा में स्नान करते समय शख्स डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

03/09/2021
CM Dhami paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

31/10/2025
accident

सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सड़क दुर्घटना में मौत

23/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version