• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के केस कम हो रहे है ऐसे में अत्याधिक सावधानी कि आवश्यकता : सहगल

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
नवनीत सहगल

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य में रिकवरी दर भी 88 प्रतिशत से अधिक हो गयी है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरूवार को यहां बताया कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे है ऐसे समय में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,690 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,78,662 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक है।

पासवान के निधन से दुखी राबड़ी देवी ने कहा- आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कुल 1,67,082 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,13,75,818 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना सेे संक्रमित 3,376 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 42,552 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 20,205 लोग हैं।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 1,34,416 क्षेत्रों में 4,07,653 टीम दिवस के माध्यम से 2,64,75,575 घरों के 13,09,33,888 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज 14,834 हाॅट स्पाॅट एरिया है। उन्होंने कहा कि हाॅट स्पाॅट एरिया में 224 की कमी आयी है। प्रदेश के 15,047 कन्टेनमेंट जोन के 1,165 थाना क्षेत्रों में 10,91,008 मकानों के 60,27,045 लोगों को चिन्हित किया गया है।

स्वरोजगार और स्वावलम्बन के क्षेत्र में भी व्यापार वर्ग अग्रणी : शैलेंद्र शर्मा

उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से जो आर्थिक गतिविधियाॅ प्रभावित हुयी थी, उसे पुनः संचालित कराने का प्रयास हो रहा है। बैंको के माध्यम से आत्मनिर्भर पैकेज में ईकाईयों को ऋण की सुविधा उपलब्ध हो रही है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाईयां क्रियाशील हैं जिसमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं।

श्री सहगल ने बताया कि आत्मनिर्भर रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.54 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को रूपये 14,319 करोड़़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4.34 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,613 करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये गये हैं। प्रदेश में 64 हजार से अधिक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है।

15 दिन से लापता तीन नाबालिग बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि किसानों के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। धान क्रय का कार्य प्रगति से कार्यरत है। इस बार प्रदेश सरकार ने 1000 अतिरिक्त धान क्रय केन्द्र स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि किसान धान क्रय केन्द्रों पर धान अवश्य ले जाए। किसान यह भी सुनिश्चित करें की धान सूखा हो और नमी न हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र संचालित है।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in upcorona virusNavneet Sehgalकोरोना वायरसनवनीत सहगलयूपी में कोरोना के केस
Previous Post

सच्चे दोस्त की सबसे बड़ी निशानी होती है ये एक चीज

Next Post

‘सत्य कहो, स्पष्ट कहो और सम्मुख कहो, करीबियों को हमेशा इस चीज पर परखें जरूर

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Next Post

'सत्य कहो, स्पष्ट कहो और सम्मुख कहो, करीबियों को हमेशा इस चीज पर परखें जरूर

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

पत्नी की हत्या के अभियोग में आजीवन कारावास

20/06/2023
PM Modi

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को दी जीत की बधाई

18/10/2020
ankita lokhande

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे का पहला बयान

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version