24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

पीएम मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल ने योगी को सीएम पद की शपथ दिलाई

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben) ने आज यहां भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ (Yogi) को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री (CM)  नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल जी ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से नियुक्त किये गये 02 उप मुख्यमंत्रियों  केशव प्रसाद मौर्य एवं  ब्रजेश पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उन्होंने मुख्यमंत्री की ही मंत्रणा से नियुक्त किए गए 16 कैबिनेट मंत्रियों 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

कैबिनेट मंत्री के रूप में  सुरेश कुमार खन्ना,  सूर्य प्रताप शाही,  स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य,  लक्ष्मी नारायण चौधरी,  जयवीर सिंह,  धर्मपाल सिंह,  नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’,  भूपेन्द्र सिंह चौधरी,  अनिल राजभर,  जितिन प्रसाद,  राकेश सचान,  अरविन्द कुमार शर्मा,  योगेन्द्र उपाध्याय,  आशीष पटेल,  संजय निषाद ने शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में  नितिन अग्रवाल,  कपिल देव अग्रवाल,  रवीन्द्र जायसवाल,  सन्दीप सिंह, गुलाब देवी,  गिरीश चन्द्र यादव,  धर्मवीर प्रजापति,  असीम अरुण,  जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर,  दयाशंकर सिंह,  नरेन्द्र कश्यप,  दिनेश प्रताप सिंह,  अरुण कुमार सक्सेना,  दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शपथ ली।

राज्य मंत्री के रूप में  मयंकेश्वर शरण सिंह,  दिनेश खटीक,  संजीव गोंड,  बलदेव सिंह ओलख,  अजीत पाल,  जसवन्त सैनी,  रामकेश निषाद,  मनोहर लाल मन्नू कोरी,  संजय गंगवार,  बृजेश सिंह,  के0पी0 मलिक,  सुरेश राही,  सोमेन्द्र तोमर,  अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला,  राकेश राठौर गुरु, रजनी तिवारी,  सतीश शर्मा,  दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम ने शपथ ली।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री  महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ0 संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री  अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री  रामदास आठवले, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री  कौशल किशोर ने भी शिरकत की।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री  बसवराज बोम्मई तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री  एन0 बीरेन सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल  राम नाईक ने भी शिरकत की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री  जे0पी0 नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री  राधा मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: ekana stadiumLucknow Newsoath ceremonyyogi oath
Previous Post

जनसेवा से बढ़कर कोई और पुण्य का कार्य नहीं : सीएम योगी

Next Post

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को चार साल की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

jewelery
उत्तर प्रदेश

छह बच्चों की मां जेवरात लेकर घर से गायब, पति ने दी तहरीर

27/06/2022
Illegal arms factory
उत्तर प्रदेश

अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

27/06/2022
slit the throat
उत्तर प्रदेश

पहले पिलाई शराब और फिर दोस्तों ने रेत दिया गला

27/06/2022
stole
उत्तर प्रदेश

चोरो ने तीन घरों में की लाखों की चोरी

27/06/2022
arrested
उत्तर प्रदेश

24 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बीहड़ का इनामी डकैत

27/06/2022
Next Post
molestation

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को चार साल की सजा

यह भी पढ़ें

rape

नाबालिगों ने किया किशोरी के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी हिरासत में

20/08/2021
महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड: स्टूडेंट्स को SSC के रद्द पेपर की मार्किंग स्कीम का है इंतजार

30/04/2020
श्रीलंका ने तमिलनाडु के 36 मछुआरों को किया गिरफ्तार Sri Lanka arrested 36 fishermen

श्रीलंका ने तमिलनाडु के 36 मछुआरों को किया गिरफ्तार

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

winter care

सोने से पहले लगाएं ये फेस मास्क, मिलेगी निखरी बेदाग़ त्वचा

27/06/2022
blush

ब्लश का इस तरह से भी करें इस्तेमाल

27/06/2022
eyes

ऐसे चेहरे के खास है ये मेकअप टिप्स

27/06/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version