• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस प्रदेश में एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू में मिलेगी राहत, जानें क्या खुलेगा

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
unlock

unlock

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते एक मई से उत्तर प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू में एक जून से आंशिक ढील दी जाएगी। वहीं जिन जिलों में एक्टिव केस अधिक  है वहां पहले की  तरह कर्फ्यू लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश में सभी जगह 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी तथा प्राइवेट कार्यालय भी खोले जाएंगे। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू फिलहाल लागू रहेगा। इसमें रात आठ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक तमाम पाबंदियां जारी रहेंगी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। ऐसे में सरकार ने अब आंशिक कोरोना कर्फ्यू से प्रदेशवासियों को राहत देने का फैसला किया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोर टीम की बैठक में इस पर सहमति बनी है। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि अभी इस पर मंथन चल रहा है कि पहले किन-किन गतिविधियों को शुरू किया जाए। साथ ही बाजारों को एक साथ खोलने की बजाय इस तरह खोलने की योजना है कि एकदम से भीड़ न हो। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता रहे। इस संबंध में सम्भवतः रविवार को गाइडलाइंस जारी कर दी जाएंगी।

प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिटिव दर 0.8 प्रतिशत : अमित मोहन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में कोरोना कर्फ्यू पर प्रमुखता से चर्चा की और इस दौरान कोरोना कर्फ्यू में ढील देने पर सहमति बनी। प्रदेश में एक जून से उद्योग, दुकान तथा बाजारों को राहत दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में अधिक एक्टिव केस वाले जिलों में अभी राहत नहीं दी जाएगी, जबकि नाइट कर्फ्यू हर जिले में जारी रहेगा। मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में चर्चा के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अनलॉक कर पूरी रूपरेखा तैयार करने को कहा गया है। सरकार फेस वाइस अनलॉक करेगी। प्राथमिकता के आधार पर छूट दी जाएगी। धीरे-धीरे इसका दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा कोरोना कर्फ्यू: कोरोना वायरस संक्रमण काल में प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू इस बार भी चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा। प्रदेश में अब 24 घंटे में दो हजार तक नए संक्रमित आने से इसका प्रभाव कुछ कम होने लगा है। रिकवरी रेट भी 97 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद अब सरकार जनता को राहत देने के मूड में है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22 से घटकर एक प्रतिशत रह गई है। एक जून से राज्य में चरणवार कोरोना कर्फ्यू खोला जाएगा। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक तमाम बंदिशों से पाबंदी हटाई जा रही है। इस दौरान वीकेंड और नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा।

कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की ‘नाथ’ बनी योगी सरकार

सरकार एक जून से इनको छूट देगी: सरकार कई जगह पर छूट तो दे रही है, लेकिन सभी जगह पर कोविड प्रोटोकॉल यानी मास्क व फिजिकल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन होगा। सरकार कपड़े की दुकान, वैवाहिक वस्तुओं की दुकान, निर्माण से जुड़ी सामग्री की दुकान, 50 प्रतिशत कर्मी क्षमता के साथ बड़ी दुकान या रेस्टोरेंट तथा 33 प्रतिशत कर्मियों के साथ सभी सरकारी तथा प्राइवेट कार्यालय को खोलने की छूट है।

फिलहाल इन पर रोक बरकरार- कंटेनमेट जोन की सभी दुकान, शॉपिंग मॉल, फिल्म थिएटर, सैलून तथा सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम पर अभी रोक रहेगी।

Tags: Lucknow Newsunlock up
Previous Post

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Next Post

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि में 438.81 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध : जैकब

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
Roshan Jacob

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि में 438.81 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध : जैकब

यह भी पढ़ें

SP leader Rampujan Patel dies

चार बार सांसद रहे सपा के दिग्गज नेता रामपूजन पटेल का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

22/02/2021

मुण्डन कराने जा रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु 4 घायल

16/11/2020
KVS-NVS-EMRS [details/results] will be released on this day.

इस दिन जारी होगा KVS-NVS-EMRS, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

08/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version