• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन के शिनजियांग में कोरोना महामारी का प्रकोप फिर शुरू

Desk by Desk
18/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन के सुदूर पश्चिमी हिस्से में कोविड-19 महामारी का प्रकोप फिर शुरू हो गया है और संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार  को बताया कि शिनजियांग क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले यह संख्या एक थी।

चीन में मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के बाद उरुमकी शहर में संक्रमण का नया दौर शुरू हो गया। इससे पहले बीजिंग में 330 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की तादाद 2.61 लाख के पार, 5500 से अधिक मौत

चीन की मीडिया के अनुसार उरुमकी शहर में अधिकारियों ने सबवे, बसों और टैक्सियों की संख्या घटा दी है साथ ही कुछ रिहायशी इलाकों को बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों के शहर छोड़ कर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। गौरतलब है कि चीन पर मुस्लिम बहुल शिनजियांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप हैं।

कोरोना वायरस कैसे मेजबान कोशिकाओं की प्रतिरक्षा को भेदता है इसका पता चला

दूसरी ओर वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगाया है कि कैसे कोविड-19 बीमारी का कारक कोरोना वायरस संक्रमित कोशिकाओं में प्रोटीन के संश्लेषण को रोक देता है, और प्रभावी तरीके से रोग प्रतिरक्षा प्रणाली के एक भाग को प्रभावी रूप से अक्षम बना देता है। इस खोज से इस खतरनाक बीमारी के उपचार के विकास में मदद मिल सकती है। ‘साइंस’ जर्नल में छपे इस अध्ययन में दिखाया गया है कि मेजबान कोशिकाओं पर नए कोरोनावायरस सार्स-सीओवी-2 द्वारा बनाए गए ‘ननस्ट्रक्चरल प्रोटीन1 (एनएसपी1) के विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं।

जर्मनी में म्युनिख विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं समेत वैज्ञानिकों के मुताबिक एनएसपी1 वायरस द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य हथियार है जो मेजबान मानव कोशिकाओं में अपनी संख्या बढ़ाने और अपना प्रसार सुनिश्चित करने के लिये उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि एनएसपी1 को 2002-03 में सार्स महामारी के प्रकोप के बाद बीमारी बढ़ाने वाले कारक के तौर पर पहचाना गया। सार्स के विषाणु का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने दिखाया था कि यह संक्रमित कोशिकाओं में प्रोटीन का संश्लेषण बाधित करता है।

Tags: Chinahindi newsnews in hindiXinjiangXinjiang Coronavirus dataXinjiang Coronavirus deathXinjiang Coronavirus newsXinjiang Coronavirus Updateचीन में कोरोनाशिनजियांग कोरोना वायरस अपडेटशिनजियांग कोरोना वायरस डाटाशिनजियांग कोरोना वायरस मरीज. शिनजियांग कोरोना वायरस मौत
Previous Post

पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की तादाद 2.61 लाख के पार, 5500 से अधिक मौत

Next Post

सोते हुए बेटे को जगाना पिता को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

09/10/2026
Main Slider

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

09/10/2026
Main Slider

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार की सौगात, मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

09/10/2026
Main Slider

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

09/10/2026
Main Slider

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

09/10/2026
Next Post

सोते हुए बेटे को जगाना पिता को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

यह भी पढ़ें

margaret keenan

ब्रिटिश नागरिक मार्ग्रेट कीनन बनी फाइजर वैक्‍सीन लेने वाली दुुनिया की पहली शख्‍स

08/12/2020

यूपी में सात करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा

27/12/2021
scam

50 लाख रूपए की सरकारी राशि के गबन करने के मामले में दो पर केस दर्ज

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version