• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57.32 लाख के पार, 46.74 लाख रोगमुक्त

Desk by Desk
24/09/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले गत छह दिन से लगातार कम हो रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान इन मामलों में 1,995 की कमी दर्ज की गयी जिससे मरीजों की कुल संख्या 9,66,382 रह गयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 86,508 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 57,32,519 पर पहुंच गयी है। इसी अवधि में 87,374 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 46,74,988 हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,995 की कमी आयी है। सक्रिय मामले शनिवार को 3790, रविवार को 3140, सोमवार को 7525, मंगलवार को 27,438 और बुधवार को 7,484 कम हुए थे। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 2,348 और त्रिपुरा में सबसे कम 48 सक्रिय मामले घटे हैं।

ड्रग केस में पूछताछ के लिए NCB के दफ्तर पहुंची डिजाइनर सिमोन खंभाटा

इसी अवधि में 1,129 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 91,149 पर पहंच गयी है।

देश में सक्रिय मामले 16.86 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.59 फीसदी रह गये हैं जबकि, रोगमुक्त होने वालों की दर 81.55 प्रतिशत हो गयी है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 1,074 बढ़कर 2,73,883 हो गये हैं जबकि 479 लोगों की और मौत होने से मृतकों की संख्या 33,886 हो गयी है। इस दौरान 19,476 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,56,030 हो गयी।

दिल्ली : कड़कड़डूमा के आदित्य मॉल में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1,499 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 94,671 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,266 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,37,910 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 1,108 कम होने से सक्रिय मामले 70,357 रह गये। राज्य में अब तक 5506 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 5,70,667 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 1450 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 61,698 हो गये हैं तथा इस महामारी से 5,299 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,02,689 मरीज ठीक हुए हैं।

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का रेट

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,249 हो गयी है तथा 9010 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 5,02,740 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

केरल में सक्रिय मामले 42,858 हो गये तथा 592 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,682 हो गयी है।

ओडिशा में सक्रिय मामले 34,547 हो गये हैं और 736 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,57,265 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 787 कम होने से यह संख्या 30,836 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,087 हो गयी है तथा अब तक 2,20,866 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 30037 सक्रिय मामले हैं और 1070 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,48,139 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 25101 सक्रिय मामले हैं तथा 4544 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,05,028 लोग स्वस्थ हुए हैं।

गुजरात : ONGC गैस प्लांट में धमाकों के बाद आग, कोई हताहत नहीं

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 21,230 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 79,244 हो गयी है जबकि अब तक 2990 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,812 है तथा 88,168 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2138 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 16,438 हैं तथा 3367 लोगों की मौत हुई है और 1,07,574 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

इजरायल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.93 लाख के पार, 1.40 लाख लोग रोगमुक्त

बिहार में सक्रिय मामले 12,958 हो गये हैं। राज्य में 874 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,59,022 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1382, हरियाणा में 1233, जम्मू-कश्मीर में 1062, छत्तीसगढ़ में 728, झारखंड में 648, असम में 597, उत्तराखंड में 529, पुड्डुचेरी में 481, गोवा में 376, त्रिपुरा में 260, चंडीगढ़ में 140, हिमाचल प्रदेश में 140, मणिपुर में 62, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 52, लद्दाख में 51, मेघालय में 42, सिक्किम में 30, नागालैंड में 16, अरुणाचल प्रदेश में 14 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

ड्रग केस में पूछताछ के लिए NCB के दफ्तर पहुंची डिजाइनर सिमोन खंभाटा

Next Post

लखनऊ : हजरतगंज फुटपाथ पर सो रहे दो श्रमिकों को बेकाबू कार ने रौंदा, हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
कार ने रौंदा

लखनऊ : हजरतगंज फुटपाथ पर सो रहे दो श्रमिकों को बेकाबू कार ने रौंदा, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने की आत्महत्या, ससुरालीजनों पर लगा आरोप

16/10/2022

पीएम मोदी रिजर्व बैंक की दो नवप्रवर्तनकारी सुविधाओं का आज करेंगे उद्घाटन

12/11/2021
nhpc

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन में निकली 86 पदों पर ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version