• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनीति का नहीं, जनसेवा करने का समय है कोरोना काल : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना श्रमिक जन जागरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि यह समय एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने की जगह लोक कल्याण के संकल्प के साथ सभी को साथ लेकर सेवा कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ने का है।

उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का सिर्फ एक संकल्प होना चाहिए कि देश व प्रदेश खुशहाल हो, सभी मिलकर सेवा कार्यों व सहयोग के माध्यम से कोरोना को परास्त करने में सहभागी बने ताकि कोरोना हारे और भारत की विजय हो। श्री सिंह ने राजधानी लखनऊ में कोरोना श्रमिक जन जागरण रथों को रवाना करते हुए सेवा कार्यों के लिए सभी वर्गों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों को आगे आने का आह्वान किया।

अतिवृष्टि से प्रभावितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए : योगी

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्वरित निर्णय एवं दूरदृष्टि से देश कोरोना को मात देने की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर उपचार पहुंचाने के लिए अहर्निश कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार व योगी सरकार ने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को आम जनमानस की पहुंच तक संभव किया है जिससे देश व प्रदेश महामारी को नियंत्रित करने में सफल हो रहा है।

उन्होंने कहा यह समय राजनीति करने का नहीं है यह समय सेवा कार्यों में जुटने का है और यह बात विपक्षी दलों को समझना चाहिए। भविष्य में राजनीति करने के अवसर मिलेंगे, लेकिन यह अवसर सेवा कार्यों का है।

Tags: swatantra devup news
Previous Post

अतिवृष्टि से प्रभावितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए : योगी

Next Post

खाद सब्सिडी किसानों की आय दोगुना करने की कटिबद्धता का परिचायक : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Swatantradev

खाद सब्सिडी किसानों की आय दोगुना करने की कटिबद्धता का परिचायक : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Coffee

चेहरे पर निखार लाने के लिए करें इसका इस्तेमाल

10/04/2023
धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे

महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे, ली विजयी विदाई

01/11/2020
UP GIS

पढ़ा-लिखा भूल सकते, सीखा नहीं- इसलिए सीखिएः उच्च शिक्षा मंत्री

12/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version