• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्यादा प्रभावित इलाकों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाये – गहलोत

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, इसे देखते हुए जोधपुर सहित राज्य के उन क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाई जाए जहां संक्रमण का खतरा ज्यादा होने की आशंका है।

श्री गहलोत बुधवार को जोधपुर में वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाकर हम संक्रमण का फैलाव रोकने में कामयाब हो सकेंगे। हमारी सजगता और सतर्कता ही इस लड़ाई के अचूक हथियार हैं।

उन्होंने कहा कि जिन देशों ने कोरोना को लेकर लापरवाही बरती गयी वहां हालात बिगड़ गए और जहां सजगता से इसका सामना किया गया वहां मृत्यु दर कम रही। राजस्थान ऐसा प्रदेश है जो इस लड़ाई को पूरी सतर्कता के साथ लड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि यहां कोरोना से मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत के मुकाबले काफी कम है। जुलाई में तो यह एक प्रतिशत से भी कम रही।

चिराग पासवान बोले- बिहार सरकार कोरोना और बाढ़ से निपटने में फेल

श्री गहलोत ने कहा कि लंबे समय तक चले लॉकडाउन का जिस समर्पण के साथ जनता ने पालन किया, वह निश्चित तौर पर तारीफ के काबिल है। जन सहयोग ने ही कोरोना की जंग में राजस्थान को एक मॉडल के रूप में पेश किया। देशभर में हमारे प्रयासों की सराहना की गई। हालांकि कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल की पूरी गम्भीरता के साथ पालना सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था को जो बड़ा नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हमें दोगुने जोश के साथ जुटना होगा।

बीजेपी विधायक से मारपीट मामला: योगी की बड़ी कार्रवाई, IG से मांगी रिपोर्ट

श्री गहलोत ने कहा कि जोधपुर में एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना इस दूरदर्शी सोच के साथ की गई है, जिससे केवल एक शहर या सीमित क्षेत्र को नहीं बल्कि बड़े स्तर पर लोगों को इसका लाभ मिले। कोरोना जैसी महामारी से निपटने में भी ऐसे संस्थानों की विशेष भूमिका होती है। जोधपुर एम्स भी इसी दूरगामी सोच के साथ कोरोना जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार करे।

इस मौके पर चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य में कोरोना से एक भी व्यक्ति की जान नहीं जाए। इसी सोच के साथ हमने प्लाज्मा थैरेपी एवं जीवन रक्षक दवाओं की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की है। कोरोना की लड़ाई के लिए हम जिला एवं उपखण्ड मुख्यालयों पर भी चिकित्सा सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं।

Tags: #corona in India24ghante online.comCorona cases increased in RajasthanCorona havoc in IndiaCorona in RajasthanCorona increase in RajasthanCorona outbreak in RajasthanCorona prevalence in IndiaCorona Testing Increasedcorona virusकोरोना टेस्टिंग बढ़ीकोरोना वायरसभारत में कोरोनाभारत में कोरोना का कहरभारत में कोरोना का सामुदायिक प्रसारभारत में कोरोना के नए मामलेराजस्थान में कोरोनाराजस्थान में कोरोना का प्रकोपराजस्थान में कोरोना बढ़ाराजास्थान में कोरोना के केस बढ़े
Previous Post

राजस्थान : होटल में तय होगी कांग्रेस की रणनीति, बैठक में शामिल होगा पायलट गुट

Next Post

विधायक जी ने ऐसा क्या कह दिया या कर दिया कि मर्यादा की सारी सीमायें टूट गयीं ?

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
Next Post

विधायक जी ने ऐसा क्या कह दिया या कर दिया कि मर्यादा की सारी सीमायें टूट गयीं ?

यह भी पढ़ें

rape

केक खिलाने के बहाने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

26/02/2021
warning of conversion

बुजुर्ग ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

03/03/2021
sanjay singh

अन्न महोत्सव मना कर गरीबों का मजाक उड़ा रही है योगी सरकार : संजय सिंह

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version