• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति से यूपी में कोरोना नियंत्रण में : सीएम योगी

Writer D by Writer D
16/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक कर प्रदेश में कोराना (Corona) प्रबंधन की समीक्षा की। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड (Corona) पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1097 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 138 नए केस की पुष्टि हुई। गौतमबुद्ध नगर में 70, गाजियाबाद में 20, लखनऊ में 11 नए केस मिले हैं। इसी अवधि 186 लोग स्वस्थ भी हुए।

जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे सख्ती से लागू कराएं। लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। पॉजिटिव पाए गए लोगों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड टीके की 32 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18 साल से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है। जबकि 90.53 फीसदी वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल गयी है।

देश में कोरोना के मिले 2 हजार से अधिक नए केस, इतनों ने तोड़ा दम

15 से 17 आयु वर्ग में 96.24 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। 71.67 फीसदी से किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 75.20 से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं। इन्हें दूसरे डोज लगाया जाना भी शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों के बूस्टर डोज लगाए जाने को और तेज किए जाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि एम्बुलेन्स संचालन से जुड़े कार्मिकों के विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है। पीड़ित, घायल लोगों के साथ अतिरिक्त संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। एम्बुलेंस के रेस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा सकता है। वॉलंटियर्स को भी इस कार्य से जोड़ना होगा।

बुद्ध पूर्णिमा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

सभी बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में अग्निशमन व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया जाए। पूरे प्रदेश में तत्काल अभियान चलाकर यह कार्य किया जाए। सभी फायर स्टेशन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रहें।

Tags: cm yogicorona in UPLucknow Newsup newsसीएम योगी
Previous Post

बुद्ध पूर्णिमा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Next Post

अखिलेश यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

राजस्थान में कानूनों का हो रहा है प्रभावी क्रियान्वयन: सीएम भजनलाल

06/01/2025
डब्ल्यूएचओ ने फटकारा

कोरोना का नया वैरियंट मिलने पर डब्ल्यूएचओ ने कहा, अभी हो सकता है कंट्रोल

22/12/2020
himba tribes

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version