• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य में कोरोना टीकाकरण का कार्य सुचारू, किसी प्रकार का ‘साइड इफेक्ट’ नहीं : शिवराज

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का कार्य सुचारू है। प्रारंभिक 2 दिनों में प्रदेश में 150 केन्द्रों पर 18 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई है। सभी पूर्णत: स्वस्थ हैं तथा कहीं से भी किसी प्रकार के ‘साइड इफेक्ट’ की कोई सूचना नहीं है।

श्री चौहान आज यहां मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति तथा कोरोना टीकाकरण के कार्य की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।

कोरोना की जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि भोपाल में 80 नए प्रकरण प्रतिदिन का औसत है। इंदौर में 50 प्रकरण प्रतिदिन का तथा ग्वालियर में 19 प्रकरण प्रतिदिन का औसत है। आज के नए प्रकरणों में भोपाल में 60, इंदौर में 38, जबलपुर में 26, बैतूल में 21, खरगोन में 10 तथा रतलाम में 10 मरीज पॉजीटिव आए हैं।

नाइट्रो डायनेमिक्स झांसी में करेगी 600 करोड़ का निवेश, एक हजार लोगों को देगी रोजगार

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरूवार और शनिवार को किया जा रहा है। प्रथम दो दिन 16 एवं 18 जनवरी को 18 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई तथा 20 जनवरी को दोपहर तक 6 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के पर्याप्त डोज प्राप्त हो गए हैं। पूर्व में प्रदेश को ‘कोविशील्ड’ के 5 लाख 6 हजार डोज प्राप्त हुए थे, अब 4 लाख 31 हजार डोज और प्राप्त हो गए हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री सुलेमान ने बताया कि अभी प्रदेश के 150 टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। आने वाले 2 सप्ताह में प्रदेश के 450 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Tags: Corona vaccinationmp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

आर्थिक कठिनाइयों का रोना न रोते हुए सरकार ने रास्ते निकाले : शिवराज

Next Post

अधिकारी ये न लिखे की निर्देश जारी किए गए, यह बताएं क्या कार्य हुआ : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
shivraj singh chauhan

अधिकारी ये न लिखे की निर्देश जारी किए गए, यह बताएं क्या कार्य हुआ : शिवराज

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट का करें प्रयोग: मुख्य सचिव

19/07/2023

बुद्ध की पवित्र अस्थियां-धातु अवशेष लेकर कुशीनगर पहुंचा श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल

20/10/2021
CM Dhami

उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा

04/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version