• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वायरस: लपरवाही के चलते हाई कोर्ट ने की दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना

Desk by Desk
19/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय डेस्क.   जहाँ एक ओर देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है, वहीँ दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या आए दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है. ऐसे में दिल्ली सरकार की वायरस के प्रति की जा रही लापरवाही को देखते हुए आज दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बार फिर से केजरीवाल सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की है.

बेंगलुरु टेक समिट के वीडियो कॉन्फ्रेंस मे PM मोदी बोले, टेक ने हमारी जिंदगी बदल दी

दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते गए रहे और आपकी तरफ से नियमों में ढील जारी रही.

कोर्ट ने पूछा कि शादियों में शिरकत करने वाले लोगों की संख्या को कम करने के लिए अब तक इंतजार क्यों किया गया? कोर्ट ने कहा, ‘शादियों में लोगों की संख्या को सीमित करने के लिए आपने 18 दिनों तक इंतजार क्यों किया? इस दौरान कोरोना की वजह से कितने लोगों की मौत हुई?’

कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कोरोना से मरने वालों के परिजनों को क्या जवाब दोगे? कोर्ट ने कहा, ‘हर रोज मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है. रोज कोई न कोई अपने किसी करीबी या परिजन को खो रहा है, उन्हें क्या जवाब देंगे?’

बता दें कि दिल्ली में महज 10 दिनों में दिल्ली में करीब 60 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं. राजधानी में 24 घंटे में मौत का नया रिकॉर्ड बन गया है. बीती रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कल सबसे ज्यादा 131 लोगों ने जान गंवाई. अब तक 24 घंटे में इतनी संख्या में कोरोना से जान नहीं गई. वही 24 घंटे में 7486 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 5 लाख के पार चली गई. जबकि कल 6901 मरीज रिकवर हुए.

Tags: 24ghanteonline.comcorona in delhiCoronavirusdelhiDelhi High Court Aap governmentDelhi High Court on corona
Previous Post

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के स्वास्थ्य को लेकर बेटी ने दी ये जानकारी

Next Post

जीतनराम मांझी बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
जीतनराम मांझी बने प्रोटेम स्पीकर Jitan Ram Manjhi became Protem Speaker

जीतनराम मांझी बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ

यह भी पढ़ें

रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट

रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने बदला भुगतान का तरीका, अब चेक से नहीं होगा पेमेंट

14/09/2020
Rojgar Mela

उत्तराखंड में नौकरी की बौछार: नामी कंपनियां देंगी रोजगार, जानें पूरी डिटेल्स

26/03/2026
pm modi

पीएम मोदी ने पढ़ाया योगी के मंत्रियों को सुशासन का पाठ

17/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version