• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वायरस: भारत में जांच का आंकड़ा हुआ 10 करोड़ के पार!

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
50 कोरोना पॉजिटिव मरीज गायब 50 corona positive patients go missing

50 कोरोना पॉजिटिव मरीज गायब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय डेस्क.   भारत में कोरोना वायरस को अब तक नौ महीने पुरे हो चुके हैं. बृहस्पतिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान ने यह जानकारी दी कि देश में कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा 10 करोड़ पार हो गया है. फिलहाल और जांचे जारी हैं. देश में कोरोना के मरीजों का सिलसिला अभी थमा नही है.

ठंड में अपने शरीर को रखना है सेहतमंद तो अपनाए ये हेल्थी टिप्स

देश में जांच को शुरू हुए नौ माह पूरे

इसी साल 21 जनवरी से पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) में आरटी पीसीआर जांच के जरिए कोरोना वायरस की पहचान शुरू हुई थी। इन नौ माह में लैब की संख्या एक से बढ़कर 1989 हो चुकी है। शुरुआत में प्रति दिन 200 से 300 सैंपल की जांच रोजाना हो रही थी लेकिन बीते 17 दिन से रोजाना 10 लाख से अधिक सैंपल की जांच हो रही है। पिछले एक दिन में 14 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच देश भर में हुई। इससे पहले 30 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच हुई थी।
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कोरोना महामारी की लड़ाई में इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट, ट्रेक और टेक्नोलॉजी के जरिए भारत ने यह मुकाम हासिल किया है। दुनिया के किसी भी देश में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा जांच में भारत भी शामिल है।

इन नौ माह में कोरोना वायरस की जांच को लेकर देश में न सिर्फ नई नई तकनीकों को विकसित किया गया, बल्कि लैब की संख्या को भी तेजी से बढ़ाते हुए रोजाना सैंपल जांचने की क्षमता को बढ़ाया गया। पहले आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए कोरोना वायरस की जांच होती थी लेकिन अब एंटीजन किट्स के अलावा ट्रूनेट, सीबीनैट तकनीक का भी इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा जल्द ही बाजार में सीएसआईआर द्वारा खोजी गई फेलुदा किट भी आने वाली है जिसके जरिए आधे घंटे में संक्त्रस्मण का पता चल सकता है। आरटी पीसीआर जांच में करीब 2 से 3 घंटे तक का वक्त लगता है। जबकि एंटीजन किट्स के जरिए 35 से 40 मिनट में परिणाम पता चल जाता है।

ऐसे करोड़ों में बढ़ती गईं जांच

दिनांक               जांच               दिन
21 जनवरी       200-300           पहला
6 जुलाई         1 करोड़                67वां
2 अगस्त         2 करोड़               27वां
16 अगस्त       3 करोड़               14वां
28 अगस्त       4 करोड़               12वां
7 सितंंबर        5 करोड़               9वां
16 सितंबर      6 करोड़               9वां
25 सितंबर      7 करोड़                9वां
5 अक्तूबर       8 करोड़               10वां
13 अक्तूबर     9 करोड़               8वां
22 अक्तूबर    10 करोड़              9वां

 

Tags: 24ghanteonline.comcorona cases in indiacorona test in indiacorona virusCoronaviruscoronavirus news in hindiCOVID-19dr balram bhargavaIndia News in Hindinine month complete of corona
Previous Post

‘भाबीजी घर पर हैं’ ने पूरे किए 1400 एपिसोड, सेट पर दिखा जश्न का माहौल

Next Post

हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग की कटी बिजली, लगभग 4 लाख रुपए है बिल बकाया

Desk

Desk

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग Hazratganj Multi Level Parking

हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग की कटी बिजली, लगभग 4 लाख रुपए है बिल बकाया

यह भी पढ़ें

RBI

आरबीआई के मनाही के बाद भी घटाया जा रहा कर्जदारों का क्रेडिट स्कोर

09/09/2020
यूपी विधानसभा उपचुनाव UP Assembly by-election

यूपी विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

18/10/2020
ak sharma

एके शर्मा ने बीजेपी के जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

10/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version