• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Covid-19 ने थामी ISRO की रफ्तार, चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन में हो सकती है देरी

Desk by Desk
17/08/2020
in Main Slider, Tech/Gadgets, राष्ट्रीय
0
ISRO

Covid-19 ने थामी ISRO की रफ्तार, चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन में हो सकती है देरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘गगनयान’ के पहले चरण के तहत भारत के मानवरहित अंतरिक्ष अभियान को भेजने में देरी हो सकती है जिसके दिसंबर 2020 में प्रक्षेपण की योजना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दिसंबर 2021 में ‘गगनयान’ के तहत मानव को पहली बार अंतरिक्ष में भेजने की योजना से पहले दो मानवरहित मिशनों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है।

पहले मानवरहित मिशन में संभावित देरी के बारे में हाल ही में अंतरिक्ष आयोग को बता दिया गया है जो अंतरिक्ष से जुड़े मुद्दों पर नीति बनाने वाली शीर्ष इकाई है। इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव के. सिवन अंतरिक्ष आयोग के प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में मानव अंतरिक्ष मिशन की घोषणा की थी।

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटों में 11,111 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6 लाख के करीब

गगनयान मिशन का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर 2022 तक तीन सदस्यीय दल को पांच से सात दिन की अवधि के लिए अंतरिक्ष में भेजना है। उसी हिसाब से इसरो ने मिशन की योजना बनानी शुरू कर दी थी। इसके तहत पहले मानवरहित मिशन को दिसंबर 2020 में भेजने की योजना बनाई गई और दूसरे मानवरहित मिशन को जून 2021 में भेजने का विचार है।

इसरो ने संकेत दिया था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए अवरोधों की वजह से उसका कामकाज प्रभावित हुआ है और कई मिशनों में देरी हो सकती है। जो बड़ी परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, उनमें चंद्रयान-3 और गगनयान हैं। चंद्रमा पर भेजे जाने वाले तीसरे मिशन चंद्रयान-3 को इस साल के अंत में प्रक्षेपित किए जाने का विचार है।

मोबाइल टॉवर पर योगी सरकार ने कसा नकेल, मानक पूरा होने पर मिलेगी एनओसी

सूत्रों ने कहा कि मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन की 2022 की समय सीमा का पालन करने के लिए प्रयास जारी हैं। एक सूत्र ने कहा, ”हम मानवरहित मिशन को भेजने की दिसंबर 2020 की समय सीमा को पूरा नहीं कर सकेंगे। कोरोना वायरस महामारी ने कई अवरोध पैदा किए हैं। अंतरिक्ष आयोग को भी हाल ही में यह बता दिया गया था।”

Tags: 24ghanteonlinechandrayaan-2Chandrayaan-3corona virusGaganyaanGovernmenthindi newsIndia News in HindiIndian Space Research Organisationisro chiefK Sivanlatest newsscience dataspaceportइसरो अध्यक्षके सिवनगगनयानचंद्रयान- 3चंद्रयान-2भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठनहिंदी समाचार
Previous Post

सुदीक्षा भाटी की मौत : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवक गिरफ्तार

Next Post

राहुल गांधी बोले- फेसबुक-वॉट्सऐप पर BJP-RSS का कंट्रोल, रविशंकर ने किया पलटवार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अखिलेश बताएं, सपा जीते तो चुनाव निष्पक्ष और हारे तो बेईमानी कैसे : राजभर

15/10/2026
Main Slider

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

15/10/2026
पंजाब

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित, CM मान ने किया शुभारंभ

14/10/2026
पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या पर CM मान सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को बख्शेंगे नहीं

14/10/2026
Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
Next Post
रविशंकर-राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- फेसबुक-वॉट्सऐप पर BJP-RSS का कंट्रोल, रविशंकर ने किया पलटवार

यह भी पढ़ें

चने और पनीर का कबाब

आज बनाएं चने और पनीर का कबाब, स्वाद भी सेहत भी

10/01/2026
Ganga Expressway

पहली बारिश ही नहीं झेल पाया गंगा एक्सप्रेसवे, हरदोई में सड़क धंसने से मचा हड़कंप

23/07/2026
free style wresting

फ्रीस्टाइल नैशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रेलवे ने जीता खिताब

24/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version