• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के सभी अस्पतालों में कोविड बेड्स को सक्रिय रखा जाय : योगी

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सभी अस्पतालों में कोविड बेड्स को सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आरएमएलआईएमएस) अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए करें।

श्री योगी शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। लखनऊ के सभी कोविड बेड्स को सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि केजीएमयू, एसजीपीजीआई तथा आरएमएलआईएमएस अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए करें।

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भरी मात्रा में स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि लखनऊ के प्राइवेट मेडिकल काॅलेजों में संचालित कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाएं चुस्त-चुस्त एवं मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाने के निर्देश भी दिये हैं।

श्री योगी ने डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टीमें लगाई जाएं। कोविड-19 के नियंत्रण में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग और मेडिकल टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने ट्रेसिंग और टेस्टिंग के कार्याें में और तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मुहैया कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। pic.twitter.com/BISNpigMhF

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 12, 2020

उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में वेंटीलेटर समेत सभी मेडिकल उपकरण क्रियाशील रहने चाहिए। चिकित्सालयों में ऑक्सीजन का 48 घण्टे का बैकअप अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना चाहिए।

श्री योगी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय, केन्द्र सरकार की ऑनलाइन ओ0पी0डी0 सेवा ‘ई-संजीवनी’ अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रही है। बड़ी संख्या में मरीजों ने मोबाइल एप के माध्यम से इस सुविधा का लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि ‘ई-संजीवनी’ सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऑनलाइन ओ0पी0डी0 सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।

यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में टीम का खिलाड़ी मिला कोविड-19 पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने जिले के गौ-आश्रय स्थलों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने मेरठ तथा बागपत में शराब पीने से हुई जनहानि की घटना में आबकारी विभाग तथा पुलिस को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर दोषियों के खिलाफ एन0एस0ए0 के तहत भी कार्रवाई की जाए।

Tags: 24ghante online.comcm yogi adityanathcorona virusKovid 19up government newsUttar Pradesh Newsकोरोना वायरसकोवि़ड-19सीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

आजमगढ़ मण्डल में कृषि अवस्थापना की योजनायें तैयार हो : योगी

Next Post

गांवो से गरीबी नही हटी, लेकिन गैरबराबरी और बढ़ गई : गोविन्दाचार्य

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Next Post
गाेविन्दाचार्य

गांवो से गरीबी नही हटी, लेकिन गैरबराबरी और बढ़ गई : गोविन्दाचार्य

यह भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने ऋतिक रोशन पर बरसाया प्यार

26/03/2022
Lord Vishnu

गुरुवार को जरूर करें ये अचूक उपाय, खत्म होंगी धन से जुड़ी समस्याएं

08/02/2024
murder

युवक की सिर कूचकर निर्मम हत्या

02/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version