• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विशेष निगरानी में होंगे उप्र के गोवंश आश्रय स्थल, शत-प्रतिशत होगी ईयर टैगिंग

Writer D by Writer D
23/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cow shelters

Cow Shelters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोवंश आश्रय स्थलों (Cow Shelter)  की विशेष रूप से निगरानी की जाएगी। यहां की समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाएगा। नोडल अधिकारी भूसा प्रबंधन के लिए प्रयास करेंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने नोडल अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में निरीक्षण का आदेश देते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिये हैं।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पिछले दिनों पशु पालन विभाग की बैठक में छुट्टा गोवंश को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को छुट्टा गोवंश को गो आश्रय स्थल (Cow Shelter) पर शिफ्ट करने, कुपोषित गोवंश की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी करने और भूसा प्रबंधन एवं आश्रय स्थलों में शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिये थे।

आश्रय स्थलों (Cow Shelter) पर ईयर टैगिंग का काम जल्द हो पूरा

प्रदेश के विभिन्न जिलों में निरीक्षण को गये नोडल अधिकारियों ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को बताया कि प्रदेश के कुछ गौ आश्रय स्थलों पर शेड, भूसा गोदाम, विद्युत कनेक्शन, सोलर लाइट, सोलर पंप और छायादार पौधे नहीं हैं। इस पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनपद के सीडीओ को फटकार लगाते हुए ऐसे गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कमियों को दूर करने का आदेश दिया। इसके साथ ही भूसा प्रबंधन के लिए भूसे की खरीद के लिए निविदा निकाल कर गेहूं की कटाई के साथ भूसे की खरीद शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि भूसे की खरीद शत-प्रतिशत हो इसके लिये इसे पंचायत स्तर पर किया जाए। उन्होंने इसके प्रबंधन की भी उचित व्यवस्था करने को कहा। वहीं चारागाह की भूमि पर हरा चारा एवं गोवंश को दाना, चूनी और चोकर की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा जिन आश्रय स्थलों पर ईयर टैगिंग का काम अधूरा है उसे जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये। प्रदेश के सभी गोवंश आश्रय स्थलों की विशेष निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।

भूसा संरक्षण के लिए चलाया जाएगा अभियान

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एसएफसी पूलिंग के लिए सीडीओ, डीपीआरओ एवं बीडीओ एक साथ नियमित बैठक करें। भूसा संरक्षण के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दान से भूसा बैंक एक माह में तैयार किया जाएगा। बैठक में गर्मी से गोवंश को बचाने के लिए भी दिशा निर्देश दिये गये।

अब गौ आश्रय पोर्टल पर समुचित डाटा फीडिंग एवं निरीक्षण की ऑनलाइन रिपोर्ट सुनिश्चित की जाएगी। वहीं लखनऊ, देवरिया, कन्नौज, हाथरस, बागपत, हमीरपुर एवं सोनभद्र में मिले कुपोषित गोवंश पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अखिलेश को बड़ा झटका, शाहजहांपुर से सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में शामिल

Next Post

यूपी रही है मेरी कर्मभूमि, आज यहां दिख रही परिवर्तन की लहर: जस्टिस बिंदल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
State Public Service Commission

यूपी रही है मेरी कर्मभूमि, आज यहां दिख रही परिवर्तन की लहर: जस्टिस बिंदल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Electrocution

बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की झुलसे कर मौत, एक घायल

18/06/2021
jp nadda

जेपी नड्डा ने बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का किया लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

10/06/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने किया प्रथम सीमांत ऑल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

19/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version