• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मौत, पेशी के दौरान बदमाशों ने मारी थी गोली

Writer D by Writer D
27/12/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Criminal Vinay Tyagi died during treatment.
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में कुख्यात बदमाश विनय त्यागी (Vinay Tyagi) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार दोपहर को हरिद्वार जिले के लक्सर में पेशी के लिए विनय त्यागी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गंभीर रूप घायल विनय को इलाज के लिए देहरादून एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक बदमाश पश्चिमी यूपी का रहने वाला था। उस पर कई सारे आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

बुधवार यानी 24 दिसंबर को विनय त्यागी (Vinay Tyagi) को रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के काफिले पर गोलीबारी कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था। कई गोलियां लगने से विनय घायल हो गया। आनन-फानन में उसे बुधवार रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। वह एम्स के आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर था।

एम्स प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह करीब 7 बजे बदमाश विनय त्यागी (Vinay Tyagi) को मृत घोषित किया गया है। इस बात की जानकारी एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर डॉक्टर श्रीलाय मोहंती ने दी है। हरिद्वार पुलिस विनय त्यागी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। एम्स में ही कुख्यात का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। मौत की सूचना मिलने के बाद से ही विनय के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

16 साल की उम्र में विनय त्यागी (Vinay Tyagi) ने किया था पहला अपराध

मृतक बदमाश विनय त्यागी (Vinay Tyagi) ने 16 साल उम्र में आपराधिक दुनिया में कदम रखा था। सबसे पहले उसनेअपने सहपाठी पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में उसे बाल सुधार ग्रह भेजा गया था। यहां से छूटने के बाद वह पूरी तरह से आपराधिक दुनिया में शामिल हो चुका था।

साल 2015 में विनय ने दो लोगों की हत्या की थी। उस पर मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरिद्वार और देहरादून में लूट, हत्या, रंगदारी के 46 मुकदमे दर्ज थे।

Tags: Vinay Tyagi
Previous Post

कब है पौष पुत्रदा एकादशी? जानें पूजा करने का सही समय

Next Post

नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई: मुख्यमंत्री पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Dhami paid homage to Nityananda Swami

नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई: मुख्यमंत्री पुष्कर

यह भी पढ़ें

isaac newton

आज है दुनिया को ग्रैविटी से अवगत कराने वाले वैज्ञानिक न्यूटन का जन्मदिन

03/01/2021
Ragi Barfi

सबको अपना दीवाना बना लेती है यह स्वीट डिश

29/01/2026
Arrested

ब्रेड की गाड़ी में भर कर गोवंश ले जा रहे चार पशु तस्कर गिरफ्तार

04/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version