• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है पौष पुत्रदा एकादशी? जानें पूजा करने का सही समय

Writer D by Writer D
27/12/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Apara Ekadashi

Apara Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में भगवान श्री हरि विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। माना जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा-अराधना से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं और मृत्यु के बाद वैकुंठ धाम में स्थान मिलता है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने लिए एकादशी का दिन सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि ये दिन भगवान विष्णु को ही समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु का विशेष पूजन और व्रत किया जाता है। साल में कुल 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं।

पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी कही जाती है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की कामना करने वाले लोगों के लिए अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति आती है, लेकिन इस बार लोगों के मन में इस एकादशी व्रत की तारीख को लेकर संशय है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi) का व्रत किस दिन रखा जाएगा? साथ ही जानते हैं स्नान और पूजा करने का सही समय।

कब है पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi)

द्रिक पंचांग के अनुसार, पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर होगी। वहीं इस एकादशी तिथि का समापन 31 दिसंबर को प्रात:काल 05 बजे हो जाएगा। पुत्रदा एकादशी व्रत इस साल 30 और 31 दिसंबर दो दिन रखा जाएगा। गृहस्थ जीवन के लोग 30 दिसंबर को एकादशी का व्रत रखेंगे। वहीं वैष्णव परंपरा को मानने वाले लोग 31 दिसंबर को इसका व्रत रखेंगे।

पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi) स्नान पूजा शुभ मुहूर्त

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन 30 दिसंबर को पूजा करने का शुभ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 पर शुरू होगा। ये मुहूर्त 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान के बाद पूजा करना सबसे उत्तम होगा। वहीं इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi) पूजा विधि

– पौष पुत्रदा एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करें।
– एकादशी व्रत करने का विधि-विधान से संकल्प लें।
– भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर रखें।
– उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं।
– पीले वस्त्र, पीले फूल, तुलसी दल, अक्षत और धूप-दीप अर्पित करें।
– भगवान विष्णु को पीली मिठाई और फल का भोग अर्पित करें।
– भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें।
– “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जप करें।
– पौष पुत्रदा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
– अंत में आरती कर पूजा पूरी करें।

Tags: Ekadashipaush putrada ekadashi
Previous Post

पौष पूर्णिमा पर न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Next Post

कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मौत, पेशी के दौरान बदमाशों ने मारी थी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Eyeliner
फैशन/शैली

ऐसे बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

28/06/2026
mug omelette
Main Slider

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
Chicken Nuggets
फैशन/शैली

क्रिस्पी चिकन नगेट्स से इफ्तारी को बनाएं टेस्टी, नोट कर लें रेसिपी

28/06/2026
beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
Next Post
Criminal Vinay Tyagi died during treatment.

कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मौत, पेशी के दौरान बदमाशों ने मारी थी गोली

यह भी पढ़ें

पार्षद ताहिर हुसैन

आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने बताया- हिंदुओं को सबक सिखाना चाहता था

03/08/2020
Chaitra Navratri

इस साल पालकी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए कब शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि

30/09/2021
Dr. Dinesh Sharma

थ्री टी का मंत्र प्रदेशवासियों के लिए साबित हुआ वरदान : दिनेश शर्मा

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version