• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में अपराधी मचा रहे हैं तांडव, योगी जी कह रहे हैं राम नाम सत्य : अखिलेश यादव

Desk by Desk
22/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अपराधी तांडव मचा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी राम नाम सत्य कह रहे हैं। पुलिस तंत्र अपराधियों के आगे पस्त हिम्मत दिख रहा है। हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं की इधर बाढ़ आ गई है। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते जन सामान्य की जिंदगी पर हर क्षण खतरा मंडराता रहता ह। भाजपा राज में भययुक्त का माहौल बन गया है। भाजपा ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया है।

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

अखिलेश यादव ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के वीवीआईपी जनपद गोरखपुर में हर तीसरे दिन हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जनपद का क्राइम ग्राफ चढ़ता जा रहा है। अपराधी तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार की खामोशी उनके हौसले बढ़ा रही है। पिछले 20 दिनों में हत्या, फायरिंग, चोरी, छेड़खानी और किशोरियों के अपहरण की घटनाएं ध्वस्त कानून व्यवस्था की नजीर हैं। राजभवन किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में है।

राजधानी में बढ़ा अपराध

प्रदेश की राजधानी भी अपराध से भयाक्रांत है। बख्शी का तालाब क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुरी में रण बाबा महादेव मंदिर के पुजारी फकीरे दास की लूट के बाद हत्या कर दी गई। वे 20 सालों से वहां पुजारी थे। पिछले दिनों लखनऊ में सिलसिलेवार तीन वारदात में बमबाजी से दहशत हुई। जानकीपुरम, हसनगंज और मड़ियांव में अपराधी तत्वों ने लोगों को डराने और अपना वर्चस्व जताने के लिए ये घटनाएं की।

अखिलेश ने कहा कि मासूम की जान बचाने में पुलिस की नाकामी अभी कासगंज में दिखाई दी। यहां गांव पिथुनपुर में एक 10 वर्षीय बालक लोकेश की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस सक्रिय होती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। आजमगढ़ में सड़क पर साइड मांगने पर एक दलित युवक की कुछ दबंगों ने पिटाई कर दी। मामला एससी, एसटी का होते हुए भी पुलिस ने वह सक्रियता विवेचना में नहीं दिखाई जिसकी अपेक्षा थी। इसी जनपद के लालगंज में एक निवर्तमान प्रधानपति की हत्या कर दी गई।

विदेशों तक हो रही यूपी की बदनामी

सपा प्रमुख ने कहा कि कहना न होगा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश की बदनामी देश ही नहीं विदेशों तक में हुई है। अपराधों को संरक्षण देने की वजह से किसी काण्ड की विवेचना और पुलिस कार्यवाही में ढील दे दी जाती है। इससे अदालतों में अपराधियों को जमानत मिल जाती है और वे फिर अपराध करने लगते हैं। उन पर लगाम लगाना भाजपा सरकार के वश में नहीं है। जनता अब भाजपा से मुक्ति और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही अपनी सुरक्षा के बारे में निश्चिंत हो सकती है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsअखिलेश यादवयूपी में अपराधी मचा रहे तांडव मुख्यमंत्री कह रहे राम नाम सत्य अखिलेश यादवलखनऊ न्यूज़सीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Next Post

रामपुर आजम खान के परिवार से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

रामपुर आजम खान के परिवार से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

terrorist attack 27

Mumbai Terror Attack: आज 26/11 आतंकी हमले के पूरे हुए 12 साल

26/11/2020

BJP कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने लखनऊ पहुंचे जेपी नड़ड़ा

07/08/2021
Dead Body

कब्र से निकाला गया बच्चे का शव, सामने आई ये बड़ी वजह

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version