• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 25 हजार का इनामी पिंकू यादव

Writer D by Writer D
19/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने रविवार सुबह एसओजी और सर्विलांस की सयुंक्त टीम के सहयोग से 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी पिंकू यादव को मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सुबह पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू यादव मारा गया। पिंकू मूलरूप से कन्नौज जिले के ग्राम प्रानपुर पलौरा का निवासी था और पिछले छह सालों से कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर में मकान बनाकर रह रहा था। उसके परिवार में एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी बच्चों के साथ लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है।

पिंकू ने बीते बरसों चंदपुरबगांव के ही कोटेदार रामनरेश तिवारी की हत्या कर उनके शव को आवास विकास कॉलोनी के नाले में फेंक दिया था। पिंकू पटियाली क्षेत्र के एसडीएम हत्याकांड का भी मुख्य आरोपित है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि रविवार को तेड़ीकोन के निकट पुलिस का पिंकू यादव से सामना हो गया। इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल पिंकू को लेकर सीएससी कायमगंज पहुंची, जहां डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल पिंकू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर मनोज पांडे ने घायल का उपचार किया और इस दौरान पिंकू की मौत हो गई। गोली लगने से कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक राजेश कुमार और एसओजी के सिपाही सचिन चौहान भी घायल हो गए हैं।

Tags: farrukhabad news
Previous Post

रैन बसेरों की व्यवस्था का जिलाधिकारी करें निरीक्षण, अलाव की हो समुचित व्यवस्था : योगी

Next Post

275 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपेक्षा से उत्कर्ष तक: पूर्वांचल का कायाकल्प और भदोही कालीन उद्योग का पुनर्जागरण

05/10/2026
Next Post
Arrested

275 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

चार मादक तस्कर गिरफ्तार

24/07/2023
CM Dhami

हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर करें वृक्षारोपण: सीएम धामी

01/07/2025
टुकड़े-टुकड़े गैंग है बीजेपी bjp-is-the-real-tukde-tukde-gang

देश की असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है बीजेपी : सुखबीर सिंह बादल

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version