• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWG: आस्ट्रेलिया ने भारत के जबड़े से से छीन ली जीत, महिला टीम को 3 विकेट से हराया 

Writer D by Writer D
29/07/2022
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम। एश्ले गार्डनर (35 गेंदों पर 52 रन) के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हरा दिया। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) के अर्धशतक और शेफाली वर्मा (48) की तेज पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 154 रन बनाए।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही और रेनुका सिंह ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एलिसा हीली को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में रेनुका ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग को 20 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

लेनिंग ने 8 रन बनाए। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर रेनुका ने बेथ मूनी (10) को पवेलियन भेज भारत को तीसरी सफलता दिलाई। रेनुका इसके बाद 34 के कुल स्कोर पर तहिला मैक्ग्रा को (14) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। 49 के कुल स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने राचेल हेन्स (9) को भी पवेलियन भेज भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। हालांकि इसके बाद गार्डनर और ग्रेस हैरिस (37) ने छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी दिला दी। हैरिस को मेघना सिंह ने आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। 110 के कुल स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने जेस जोनासन (03) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

हालांकि इसके बाद गार्डनर और अलाना किंग (नाबाद 18) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 19 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज की।

CWG: ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का दिखा जलवा, 10 मी के Bull ने लूट ली महफिल

भारत की तरफ से रेनुका सिंह ने 4, दीप्ति शर्मा ने 2 व मेघना सिंह ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। मंधाना कुछ ज्यादा ही आक्रामक होकर खेल रहीं थी। भारतीय टीम ने 3.2 ओवर में ही 25 रन बना लिए, जिसमें 24 रन मंधाना के थे। 25 के कुल स्कोर पर डार्सी ब्राउन ने मंधाना को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। मंधाना ने 17 गेंदों पर 5 चौके की बदौलत 24 रन बनाए। मंधाना के बाद बल्लेबाजी करने आई यास्तिका भाटिया कुछ खास नहीं कर सकीं और 8 रन बनाकर रन आउट हो गईं। इसके बाद जेस जोनासन ने शेफाली वर्मा (48), जेमिमाह रॉड्रिगेज (11), दीप्ति शर्मा (01) और हरलीन देओल (7) को पवेलियन भेज भारत को मुश्किल में डाल दिया। अंत मे हरमनप्रीत कौर ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर भारत को 150 के पार पहुंचाया। कौर 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हुईं। उन्हें मेगन शट ने आउट किया। कौर ने 34 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की बदौलत 52 रन बनाए। मेगन शट ने आखिरी गेंद पर मेघना सिंह को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेस जोनासन ने 4, मेगन शट ने 2 और डार्सी ब्राउन ने 1 विकेट लिया।

Tags: Australia Teamcricket newscwgcwg 2022Indian teamsports news
Previous Post

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख कर मांगी माफी

Next Post

CWG: बॉक्सिंग में भारत ने जीत से किया आगाज, शिव थापा ने पाक के सुलेमान को हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
Next Post
CWG

CWG: बॉक्सिंग में भारत ने जीत से किया आगाज, शिव थापा ने पाक के सुलेमान को हराया

यह भी पढ़ें

Divyanka Tripathi gave birth to twins

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Kanwar

कांवड़ियों की तकलीफ देख इंस्पेक्टर ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा तारीफ

10/08/2023
Bird collides with Indigo plane

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 272 यात्रियों की जान

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version