• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

Writer D by Writer D
08/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Cycle rally organized under the ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’

Cycle rally organized under the ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नशे के खिलाफ जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की मुहिम में सरकारी तंत्र के साथ आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को जन भवन से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (Nasha Mukt Bharat Abhiyan) के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जन भवन के करीब 150 कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देशन पर साइकिल रैली जन भवन से रवाना होकर लखनऊ के विभिन्न वार्डों से होते हुए पुन: जन भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। रैली के विभिन्न पड़ावों पर जनसमुदाय को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया।

जागरूकता के साथ जनभागीदारी पर जोर

योगी सरकार के कार्यकाल में नशे के खिलाफ जागरूकता को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। साइकिल रैली इसी सोच का उदाहरण बनी। जन भवन के कार्मिकों ने स्वयं सड़क पर उतरकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विभिन्न जगहों से गुजरने के दौरान रैली ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया। अभियान के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने, परिवारों को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।

साइकिल रैली के जरिए जनसामान्य तक संदेश पहुंचाया

राज्य मद्यनिषेध अधिकारी आर.एल राजवंशी ने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। साइकिल रैली के जरिए जनसामान्य तक यह संदेश पहुंचाया गया कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान राज्यपाल के विशेष कार्य अधिकारी सुधीर एम. बोबड़े, पार्षद नागेंद्र चौहान, पार्षद अमित चौधरी समेत उत्तर प्रदेश के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Tags: Nasha Mukt Bharat Abhiyan
Previous Post

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

08/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मेरी कर्मभूमि, जनता का आशीर्वाद मेरा बल: केशव मौर्य

08/08/2026
CM Yogi showered flower petals on Kanwariyas.
Main Slider

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हेलीकॉप्टर से किया यात्रा का हवाई निरीक्षण

08/08/2026
UP BJP
Main Slider

यूपी में बीजेपी ने कसी संगठन की कमर, छह क्षेत्रों की कमान नए प्रभारियों को; देखें लिस्ट

08/08/2026
Brajesh Pathak-Akhilesh Yadav
Main Slider

ब्राह्मण वोट पर बिछी सियासी बिसात, यूपी चुनाव से पहले सपा-भाजपा में वार-पलटवार

08/08/2026

यह भी पढ़ें

Kedarnath Dham

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से होगा स्वागत

23/04/2023
Gautam Gambhir

तीसरी बार गौतम गंभीर को मिली धमकी, कहा- IPS श्वेता चौहान भी कुछ नहीं कर पाएगी

28/11/2021
pm kisan app

पीएम किसान मोबाइल ऐप में रजिस्ट्रेशन से लेेकर लिस्ट में नाम देखने तक की है सुविधा

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version