• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

Writer D by Writer D
08/08/2026
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Kanwar

Kanwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। सावन की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता और सामाजिक संदेशों का भी बड़ा मंच बन चुकी है। हर वर्ष शिवभक्त अपनी अनोखी और आकर्षक कांवड़ों के जरिए लोगों का ध्यान खींचते हैं। इस बार हरिद्वार से दिल्ली के पालम क्षेत्र की ओर बढ़ रही एक विशेष कांवड़ पूरे रास्ते चर्चा का विषय बनी रही। अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु प्रतीक और सैन्य थीम पर तैयार इस भव्य कांवड़ को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीरों ने कांवड़ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और मोबाइल कैमरों में इसकी झलक कैद की। शिवभक्तों ने कांवड़ मार्गों पर योगी सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की सराहना भी की।

भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित रही विशेष प्रस्तुति

कांवड़ दल के सदस्य राजवीर ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने भारतीय सेना की ताकत और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के सम्मान में अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु प्रतीक और सैन्य उपकरणों के मॉडल से सजी कांवड़ तैयार की है। उनका कहना है कि यह प्रस्तुति देश की रक्षा में जुटे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी टोली ब्रह्मोस मिसाइल की थीम पर आधारित कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुई थी।

अग्नि 5 कांवड़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी सजावट है। इसे रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया गया है, जो रात के समय बेहद आकर्षक दिखाई देती हैं। जैसे-जैसे कांवड़िए आगे बढ़ते हैं, रोशनी से जगमगाती यह कांवड़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। कांवड़िए शिव भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति के गीतों पर भी झूमते हुए ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते में मौजूद लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आते हैं।

51 गोलों की प्रतिकृतियों ने बढ़ाई भव्यता

ग्रुप सदस्य दीपांशु ने बताया कि उनका ग्रुप दिल्ली के पालम क्षेत्र से है, जिसमें करीब 25 से 30 शिवभक्त शामिल हैं। कांवड़ में अग्नि-5 मिसाइल के साथ 51 गोलों की प्रतिकृतियां और अन्य सैन्य प्रतीकों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश हर मामले में सक्षम है। हम लोग युवाओं को सेना के गौरव से परिचित कराने के लिए ही इस तरह के मॉडल पर आधारित कांवड़ लेकर जा रहे हैं।

जहां से गुजरी वही उमड़े लोग

कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ी थीम वाली कांवड़ें हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। भारत माता के चित्र, तिरंगा और सैन्य प्रतीकों से सजी इस कांवड़ ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी प्रभावित किया। मार्ग में जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस अनूठी कांवड़ को नजदीक से देखा, तस्वीरें खिंचवाईं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। आस्था और राष्ट्रभक्ति के संगम को दर्शाती यह कांवड़ इस वर्ष की यात्रा की सबसे चर्चित प्रस्तुतियों में शामिल रही।

भारत माता की कांवड़ और देश भक्ति के गीत भी

दिल्ली स्थित तिगरी निवासी अभिषेक भारत माता की कांवड़ लेकर आए हैं। अभिषेक के अनुसार उनके लिए राष्ट्र प्रथम है और वह देश को सबकुछ मानते हैं। ऐसे में उन्होंने भारत माता की कांवड़ लाने का फैसला लिया। अभिषेक की भारत माता की इस डीजे कांवड़ पर भारत माता की प्रतिमा के साथ भारतीय का नक्शा और दोनों ओर तिरंगे भी लगे हुए हैं। यह देश है वीर जवानों का, मेरे देश की मिट्टी सोना उगले, ऐ वतन-ऐ वतन, कर चले हम फिदां जाने तन साथियों जैसे देशभक्ति गाने लोगों में देशभक्ति को जोश जगा रहे हैं। यह कांवड़ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Tags: Kanwar YatrasawanSawan 2026
Previous Post

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

Next Post

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

यह भी पढ़ें

Arms Factory

अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

03/02/2022
ऊंटनी का पैर काटा

खत्म होती इंसानियत : खेत में घुसने पर कुल्हाड़ी से ऊंटनी का पैर काटा, 3 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

19/07/2020
Shri Ram Lala temple

कार्तिक पूर्णिमा को सुबह एक घंटे के लिए खुलेगा श्रीरामलला का मंदिर

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version