• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंग ने किया नाबालिग का रेप, पंचायत में लॉटरी से लगाई पीड़िता की आबरू की कीमत

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
नाबालिग का रेप

नाबालिग का रेप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले तो नाबालिग से घर में घुसकर दबंग ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर गांव में पंचायत बुलाकर नाबालिग की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लॉटरी के जरिये तय कर दी।

पंचायत में हुई बेइज्जती और न्याय की आस लगाये पीड़िता पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने भी महज छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी से पल्‍ला झाड़ लिया। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

स्वंय को प्रत्याशी मानकर चुनाव में विजय का शंखनाद करे : स्वतंत्रदेव

घटना सीतापुर के थाना थानगांव इलाके की है जहां 17 साल की नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि बीती 29 अक्टूबर की रात जब वह अपने घर में सो रही थी, तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक मोहम्‍मद अहमद ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

तभी पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर उसकी मां की आंख खुल गयी और उसने आरोपी अहमद को दबोच लिया। पीड़िता की मां का कहना हैं कि उसने गांव वालों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद गांव वालों ने पूरा मामला पंचायत में रखा।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत करने के लिए थाने जा रहे थी, तभी आरोपियों ने मामले के लिए पंचायत बुलाई और तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के सामने उसकी आबरू की कीमत लगवाई गई।

सपा के गढ़ में 56 साल बाद राज्यसभा में पहुंचने वाली इटावा की दूसरी बहू बनीं गीता शाक्य

पीड़िता का आरोप हैं कि पंचायत में 50,60,70 हजार की तीन पर्चियां लॉटरी के रूप में डाली गई और कहा गया कि जो पर्ची पीड़ित लड़की उठा लेगी, उसे आरोपी को जुर्माना देना पड़ेगा जिसके बाद मामला रफा दफा हो जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि पंचायत ने उसकी कीमत 50 हजार लगाई और दबंगों ने मामले को यहीं पर खत्म करने की ही धमकी दी थी।

पीड़िता का कहना है कि पंचायत में हुयी बेइज्जती और अपने साथ हुए अत्याचार में न्याय पाने के लिए उसने 2 नवंबर की सुबह थानगांव थाने पर कानून का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता का आरोप हैं कि 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी थाने पर उसकी कोई फरियाद नहीं सुनी गई जिससे थक हारकर वह सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

सपा के गढ़ में 56 साल बाद राज्यसभा में पहुंचने वाली इटावा की दूसरी बहू बनीं गीता शाक्य

पंचायत में किशोरी की आबरू की कीमत लॉटरी से तय करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने तत्काल मामले में कार्रवाई के आदेश दिए लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले में दुष्कर्म के बजाय महज छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी से पल्‍ला झाड़ लिया। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आये और पूरे मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना हैं कि घटनाक्रम के बाद पंचायत लगने की भी बात सामने आई है तो ऐसा गांव में कई बार देखा गया है कि लोग थाने आने से पहले आपस से समझौता करने का प्रयास करते हैं। इसकी भी जांच पड़ताल की कराई जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: crime newscrime news in hindigangrapelatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindirapeRAPE CASESitapur crime newssitapur newsup news
Previous Post

स्वंय को प्रत्याशी मानकर चुनाव में विजय का शंखनाद करे : स्वतंत्रदेव

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को सताया विधायकों के टूटने का डर

Desk

Desk

Related Posts

Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को सताया विधायकों के टूटने का डर

यह भी पढ़ें

वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं : शाह

30/10/2021
thieves arrested

लूट के आरोप में दो गिरफ्तार, संवाददाता बताकर गैस एजेंसी के हाकर से की थी लूटपाट

17/01/2021

रणवीर सिंह के इस नये एड को देख सुशांत के फैन्स नाराज, ट्रेंडिंग हुआ #BoycottBingo

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version