• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने बुलडोजर चला विधवा का मकान ध्वस्त किया

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। कायमगंज थाना क्षेत्र में दबंग भूमाफिया ने विधवा के मकान पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया।अब उसको उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं।

नगर के मोहल्ला पटवनगली निवासी विट्टन देवी चौहान ने कोतवाली तथा पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा है कि उसके पति की मृत्यु लगभग 35 साल पहले हो चुकी है। शादी होकर वह पहली ही बार अपने इसी पटवन गली वाले आवास में आई थी । और तब से अब तक इसी में रह कर अपने परिवार का गुजारा चला रही है।

वृद्धा का आरोप है कि अभी कुछ दिन पहले जेसीबी लेकर दबंग किशनपाल सिंह यादव तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनू चतुर्वेदी निवासी कंपिल, शेरा निवासी चिलाका , कश्मीर सिंह यादव व प्रेमपाल सिंह निवासी कैरई थाना कंपिल एवं विकास कुमार निवासी कंपिल सहित लगभग 25 लोग राइफल बंदूक आदि हथियारों से लैस होकर आ धमके ।

आरोप है कि इन लोगों ने जेसीबी से उसका टीन सेट तथा दूसरा निर्माण ध्वस्त कर दिया। यहां तक की उसके शौचालय टैंक का पाइप तोड़ दिया। इन दबंगों ने उसकी भैंस के लिए रखा गया भूसा तथा अन्य गृहस्थी का सामान बाहर निकाल कर फेंक दिया। महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो इन दबंगों ने उसे तथा उसकी एक नातिन, बेटे की बेटी सहित सभी को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया ।

रात के 11:00 बजे तक यह दबंग तोड़फोड़ करते रहे और मेरा परिवार व मैं उसी कमरे में कैद बना रही। मौका मिलते ही उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, तो पुलिस ने भी भू माफियाओं का ही पक्ष लेते हुए मुझ गरीब की एक भी नहीं सुनी। इसके बाद मैंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो यह दबंग फिर आए और मुझे धमका कर कहा कि अगर ज्यादा शिकायत करोगी तो तुम्हें ठिकाने लगा कर तुम्हारी युवा बेटी को उठा ले जाएंगे ।

महिला का आरोप है कि तब से लेकर आज तक यह भू माफिया उसे लगातार धमकी दे रहे हैं । पुलिस उसकी एक बात भी सुनने को तैयार नहीं है ।एक बार पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज जरूर आए थे। उन्होंने मुझे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्टे दबंग उसकी बेटी को उठा लेने और पूरे परिवार को तबाह कर देने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। इस सम्बंध कोतवाल संजय मिश्रा से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newsfarrukhabad newsup news
Previous Post

खेत में मिला सेना के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

पिकअप और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
ayodhya accident

पिकअप और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर दो की मौत

यह भी पढ़ें

rice

जानें हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है चावल खाना

05/07/2021

जम्मू-कश्मीर : 3 आतंकियों के साथ कुलगाम में मुठभेड़ जारी

09/08/2020
Transfer

पंचायत चुनाव से पहले 125 और सीओ के किये गए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

24/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version