• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा शासन में दलितों, पिछड़ों, सवर्णों सभी को अपमानित किया जा रहा : अखिलेश

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर दलितों, पिछड़ों तथा सवर्णों को अपमानित किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में देश का संविधान खतरे पड़ गया है।

श्री यादव ने सोमवार को यहां कहा कि भाजपा शासन में दलितों, पिछड़ों, सवर्णों सभी को अपमानित किया जा रहा है। इनके शासन में देश का संविधान खतरे पड़ गया है। इस सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार बनाना है। सपा अच्छे लोगों को अपने साथ जोड़ रही हैं। जनहित की सरकार बनेगी तभी खुशहाली आएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ अवस्थापना सुविधाओं का भी विस्तार होगा। किसानों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हम सभी जाति, धर्म और वर्गों को साथ लेकर चलते है। समाजवादियों की यही सोच है कि साइकिल को दो पहियों में एक डाॅ0 अम्बेडकर की तो दूसरी डाॅ0 लोहिया की विचारधारा है। सपा सभी को साथ लेकर चलने की हिमायती है।

भूखा अन्नदाता कभी दूसरे का पेट नहीं भर सकता : भाकियू

श्री यादव ने कहा कि भाजपा और बसपा दोनों सपा को हराने में एक साथ है, आखिर कोई वजह तो इसके पीछे होगी जिससे दोनों ही हमसे लड़ना चाहती हैं। जबकि हमारा लक्ष्य 2022 के विधानसभा चुनाव पर हैं।

उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यह बीमारी जहां से चली थी वहां और फैल रही है। दुबारा लाॅकडाउन हुआ तो हमारी रोटी-रोजगार का क्या होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास पर बहस नहीं चाहती है। किसान को ड्योढी कीमत देने का क्या हुआ। मंडियों की स्थापना कहां हुई। अनावश्यक मुद्दों पर भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकारी सम्पत्ति को बेच रही है। मुख्यमंत्री के गृह जिला में अपराध थम नहीं रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिए सपा सरकार में 1090 सेवा से आठ लाख बहनों को मदद मिली थी। अब इसे बंद कर दो मंजिला झोपड़ी (पिंक हट) बनाकर सुरक्षा का हवाई वादा हो रहा है। कोई अच्छी कम्पनी काम करने नहीं आ रही है। ग्रीन सोलर एनर्जी सहित एक यूनिट बिजली भी इस सरकार में नहीं बनी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के पास दिव्यशक्ति है पर उनकी कैसी भाषा है ‘ठोक दो।‘ इस ठोक दो नीति के कारण अपराधों में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री की यह भाषा आलोकतांत्रिक और अमानवीय है।

बाहुबली विजय मिश्रा के व्यवसायिक भवन गिराने के मामले में चार नवंबर को सुनवाई

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से बहुत नाराज है वह उपचुनाव हारने जा रही है। वह झूठा प्रचार कर चुनाव जीतने की साजिश करती है। उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी को भी कोटेदारों, प्रधानों को धमकाने में लगा दिया। पूरे प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि कब उसे सबक सिखाने का मौका मिलेगा। वर्ष 2022 में भाजपा को समझ आ जायेगी कि जनता को धोखा देना कितना मंहगा पड़ता है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

सांसद रवि किशन की अपील, कहा- दिवाली पर लोकल दुकानदारों से ही सामान खरीदने

Next Post

शिवराज ने कहा- किसानों को सब्सिडी की राशि एक मुश्त अंतरित किए जाने की योजना

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
शिवराज चौहान Shivraj Chauhan

शिवराज ने कहा- किसानों को सब्सिडी की राशि एक मुश्त अंतरित किए जाने की योजना

यह भी पढ़ें

Supriya Shrinate

CAG ने किया मोदी सरकार के 7 बड़े घोटालों का किया खुलासा: कांग्रेस

16/08/2023

पूर्व की सरकारों में नहीं थी विकास की सोच: योगी

21/11/2021
Bike Boat Scam

बाइक बोट घोटाला: फरार आरोपी बीएन तिवारी पर इनाम घोषित करने की तैयारी

21/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version