• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से जुड़कर बना रही नई पहचान

Writer D by Writer D
24/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी
0
Daughters are forging a new identity by joining the ‘CM Youth Entrepreneur Scheme’.

Daughters are forging a new identity by joining the ‘CM Youth Entrepreneur Scheme’.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) इसी संकल्प को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का लाभ उठाकर लखीमपुर खीरी की प्रिन्सी गुप्ता ने न केवल अपना व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए। 

सीएम युवा योजना से मिली आर्थिक सहायता, शुरू किया स्नैक्स निर्माण का व्यवसाय-

लखीमपुर खीरी की रहने वाली प्रिन्सी गुप्ता बताती हैं कि वह हमेशा से अपना कुछ करने की इच्छा रखती थीं, लेकिन पर्याप्त पूंजी न होने के कारण व्यवसाय शुरू करना आसान नहीं था। उनकों ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की जानकारी मिली। जिसके बाद योजना के लिए उन्होंने आवेदन किया और जुलाई 2025 में उन्हें साढ़े चार लाख रुपये का बिना गारंटी ऋण प्राप्त हुआ। प्रिन्सी बताती हैं कि इस आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को नई दिशा दी। ऋण मिलने के बाद उन्होंने स्नैक्स निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना शुरू किया। आज उनका व्यवसाय नियमित रूप से संचालित हो रहा है।

स्वरोजगार ने बदली आर्थिक स्थिति, हर महीने हो रही 40 हजार रुपये की आमदनी-

प्रिन्सी गुप्ता ने बताया कि व्यवसाय शुरू होने के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। वर्तमान में वह अपने स्नैक्स निर्माण व्यवसाय से हर महीने लगभग 40 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। यह आय उनके परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनी है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिला है। वे फिलहाल स्वयं ही अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं। उत्पाद तैयार करने से लेकर उनकी बिक्री और प्रबंधन तक की जिम्मेदारी वह खुद संभालती हैं। उनका लक्ष्य आने वाले समय में अपने व्यवसाय का विस्तार करना और इसे बड़े स्तर तक ले जाना है।

योगी सरकार की योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास-

प्रिन्सी गुप्ता ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ जैसे प्रयास युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का वास्तविक अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन मिल जाए तो कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनका कहना है कि सरकारी योजना के सहयोग से उन्हें न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि अपना व्यवसाय शुरू करने का आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ। आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं और भविष्य में अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को मिल रही मजबूती-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर आधारित है। ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र युवाओं को बिना गारंटी ऋण, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला बनाना है।

Tags: CM Youth Entrepreneur Scheme
Previous Post

अब रक्षाबंधन से 15 दिन पहले शुरू होगा ‘सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े भर मिलेंगे बाजार के अवसर

Next Post

थाईलैंड की राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Thailand's Ambassador met CM Yogi.

थाईलैंड की राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

यह भी पढ़ें

₹50,000 महंगी हुई ये इलेक्ट्रिक कार! सिंगल चार्ज में चलेगी 567 KM

इतने रुपए महंगी हुई ये इलेक्ट्रिक कार! सिंगल चार्ज में चलेगी 567 KM

04/01/2026

रेलवे ने निकाली ने निकाली 2500 से अधिक की वैकेंसी, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन

06/02/2021
avnish awasthi

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में अपराधियों को सजा दिलाने के सार्थक नतीजे

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version