• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिता CDS बिपिन रावत और मां मधुलिका की अस्थियां लेकर बेटियां हरिद्वार रवाना

Writer D by Writer D
11/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार किया। देशभर ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अब उनकी अस्थियां लेकर उनकी दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी हरिद्वार के लिए रवाना हो गई हैं। यहां गंगा घाट पर अस्थियों को मां गंगा में प्रवाहित कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और राज्य के अन्य वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

बता दें कि राजधानी नई दिल्ली के बरार स्क्वायर में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को बेटियों के कहने पर एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। बेटियों ने पूरे रीति-रिवाज से अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार किया। CDS रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान तीनों सेनाओं के अध्यक्षों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि CDS को खोने का गम हर देशवासी को है। हर आंख नम है। आलम ये है कि देश के कई हिस्सों में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। केरल से लेकर कश्मीर तक लोगों ने CDS को श्रद्धांजलि दी। जब CDS रावत के पार्थिव शरीर को कुन्नूर से पालम एयरपोर्ट पर लाया जा रहा था, तो लोगों ने रास्ते में फूल बरसाए। यही हाल दिल्ली में भी था। राजधानी दिल्ली में उनकी अंतिम यात्रा में लोगों ने फूल बरसाए। साथ ही लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा’ के नारे लगाए।

CDS को बरार स्क्वायर में श्रद्धांजलि देने के लिए सीजेआई एनवी रमन्ना, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता पहुंचे।

Tags: bipin -madhulika rawatcds bipin rawatharidwar newsmadhulika rawatUttrakhand News
Previous Post

मेथी के 5 फायदे जान लेंगे, तो जरूर इसके शामिल करेंगे अपनी डाइट में

Next Post

भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post

भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

arrested

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 4 गिरफ्तार

13/10/2022
UPSC NDA-CDS 1

UPSC NDA 2 रिजल्‍ट जारी, ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

20/09/2022
AC

AC के जरिए कोरोना वायरस बहुत दूरी तक फैलना संभव

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version