• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेविड लॉयड ने जमकर की सौरव गांगुली और विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ

Desk by Desk
23/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
गांगुली और विराट

गांगुली और विराट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता| इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मौजूदा कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। लॉयड का मानना है कि गांगुली टीम इंडिया में बदलाव लेकर आए और अब विराट कोहली इस बदलाव को अलग लेवल पर ले गए हैं। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने लॉयड 2000 के दशक के शुरू में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात कर रहे थे, जब गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने घरेलू सीरीज 2-1 से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ करायी और बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी।

‘मैं गांगुली का बड़ा फैन हूं’

उन्होंने सोनी टेन पिट स्टॉप शो में कहा, ‘मैं गांगुली का बहुत बड़ा फैन हूं। मेरा मानना है कि सौरव गांगुली ने टीम में यह बात भरी कि अब तेज गेंदबाज हम पर मनमाफिक हावी नहीं रहेंगे, क्योंकि हम अपने खुद के कुछ अच्छे खिलाड़ी ढूंढ रहे हैं।’ लॉयड ने कहा, ‘हमेशा से यह माना जाता रहा कि भारत विदेश में उछाल वाली गेंदों को पसंद नहीं करता, लेकिन गांगुली की अगुवाई में टीम उछाल वाली पिचों पर खेलने के लिए पूरी तैयारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया गई थी।’

लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हारे विश्वनाथन आनंद

‘गांगुली ने कैटालिस्ट का काम किया’

उन्होंने कहा, ‘बेशक भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन शुरू से यह माना जाता रहा कि भारत के खिलाफ विदेशी धरती पर आपके पास मौका होता है। गांगुली ने कैटालिस्ट का काम किया और टीम में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी थे।’ गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 49 टेस्ट मैचों में से 21 में जीत दर्ज की जिनमें 11 मैच विदेशी धरती पर जीते गए।

लॉयड ने इसके बाद विराट की कप्तानी की बात की। उन्होंने कहा कि वो भारतीय टीम को अलग लेवल पर लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, ‘वह (कोहली) बेहतरीन खिलाड़ी तो है ही, बहुत अच्छा कप्तान भी है। वो कभी हार नहीं मानता और उसे किसी चीज का खौफ नहीं होता है। यह महत्वपूर्ण है कि वो डरता नहीं है।’ लॉयड ने कहा, ‘कोहली के बारे में मेरा मानना है कि वो मैच जीतने के लिए मैदान पर उतरता है। वो खुद के लिये रन नहीं बनाता वो वहां मैच जीतने के लिए होता है और आगे बढ़कर अगुवाई करता है।’

Tags: cricketcricket newsDavid Lloydindian cricket teamms dhonisourav gangulyteam indiavirat kohliक्रिकेटडेविड लॉयडमहेंद्र सिंह धोनीविराट कोहलीसौरव गांगुली
Previous Post

लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हारे विश्वनाथन आनंद

Next Post

शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर की अहम अपील

Desk

Desk

Related Posts

Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Ganesh Joshi-Giriraj Singh
उत्तराखंड

हल्द्वानी में सिल्क पार्क की कवायद तेज, केंद्र से मिला सकारात्मक संकेत

20/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

20/07/2026
Next Post
शेखर सुमन

शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर की अहम अपील

यह भी पढ़ें

बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव BJP state president Banshidhar Bhagat

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव

29/08/2020
Disease X

आ रही है कोरोना से 7 गुना खतरनाक एक और महामारी, डॉक्टर्स ने दी बड़ी चेतावनी

27/09/2023
CM Bhajanlal

कांग्रेस की कहानी भ्रष्टाचार से शुरू और इसी पर खत्म, झूठ के अलावा कुछ नहीं दिया: सीएम भजनलाल

27/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version