• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20 WC में गरजा डेविड वॉर्नर का बल्ला, वाइफ ने आलोचकों को यू दिया जवाब

Desk by Desk
15/11/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले डेविड वॉर्नर की खराब फॉर्म को लेकर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे थे। आईपीएल 2021 में नाकामी के बाद फैन्स को यह डर सता रहा था कि वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में खेलने उतरेंगे या नहीं।

इस मुश्किल दौर से वॉर्नर इस कदर बाहर निकले कि पूरा विश्व क्रिकेट आज उनको सलाम कर रहा है। सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबले में कंगारू ओपनर ने अपने बल्ले से जौहर दिखाए और ऑस्ट्रेलिया को पहली बार फटाफट क्रिकेट का चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। वॉर्नर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। जिसके बाद उनकी वाइफ कैंडिस वॉर्नर ने इशारों-इशारों में आलोचकों को करारा जवाब दे डाला है।

कैंडिस वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘खराब फॉर्म, बहुत बूढ़ा और स्लो।’ वॉर्नर की वाइफ ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की और इशारों-इशारों में अपने पति को ट्रोल करने वालों को बिना कुछ कहे ही जबरदस्त मैसेज दे दिया।

डेविड वॉर्नर ने यूएई और ओमान की धरती पर खेले गए इस विश्व कप के 7 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 48.17 की शानदार औसत और 146.70 के लाजवाब स्ट्राइक रेट से 289 रन कूटे। वॉर्नर के बल्ले से उस समय रन निकले जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा दरकार थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कंगारू टीम को हर हाल में जीत चाहिए थी, तब वॉर्नर ने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। इसके बाद सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर की वो 49 रनों की पारी निर्णायक साबित हुई।

वहीं, फाइनल मुकाबले में कप्तान फिंच के जल्दी आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने अर्धशतक जमाकर टीम को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वॉर्नर ने कीवी टीम के खिलाफ फाइनल में 38 गेंदों का सामना किया और चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ मिलकर 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी-20 चैंपियन बनने में सफल रही। वॉर्नर के अलावा मार्श ने अपनी बैटिंग से हर किसी का दिल जीता और 50 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने।

Tags: David Warnernz vs aussports newsT 20 WCT20 UpdatesT20 WC FinalT20 WC semifinalT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

दिल्ली सरकार ने कहा- पूरे NCR में भी लगे लॉकडाउन, तो दिल्ली भी तैयार है

Next Post

डेविड वॉर्नर के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर भड़के शोएब अख्तर, कही ये बात

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

डेविड वॉर्नर के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर भड़के शोएब अख्तर, कही ये बात

यह भी पढ़ें

farmers protest

Farmer Protest: किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

13/12/2020
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे गोल्ज्यू देवता की शरण में, की पूजा-अर्चना

25/04/2023
potato momos

इस डिश का नाम सुनते ही खुशी के मारे उछलने लगेंगे बच्चे, बनाना भी है बेहद आसान

13/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version