• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बापू के आदर्शों की प्रासंगिकता को याद करने का दिन : एम. वेंकैया  नायडू

Desk by Desk
30/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
एम. वेंकैया नायडू M. Venkaiah Naidu

एम. वेंकैया नायडू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर एकजुट रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह समय जातिवाद, सांप्रदायिकता, हर तरह की कट्टरता और अन्य सामाजिक संकीर्णताओं से ऊपर उठने का है।

श्री नायडू ने शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखे एक लेख में कहा है कि शहीद दिवस देश के लिए एक भावपूर्ण गंभीर अवसर है। जब हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में हमने दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत से देश को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया।

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 4 फरवरी को, चुनाव से पहले मिल सकती है नए चेहरों को जगह

उन्होंने कहा कि गांधी जी के अद्भुत नेतृत्व से देश भर के विभिन्न समुदायों, तबकों में नव चेतना का संचार हुआ, जिसकी परिणति अंततः औपनिवेशिक शासन से देश की मुक्ति में हुई। निःसंदेह यह माना जा सकता है कि इतिहास में महात्मा गांधी जैसे गिने-चुने ही व्यक्तित्व हुए हैं जिन्होंने विश्व भर के नेताओं और नायकों को इस प्रकार प्रभावित किया हो। गांधी जी एक अनुकरणीय विरासत छोड़ कर गए हैं, पुरुषार्थ से भरा एक आदर्श जीवन, भावी पीढ़ी के लिए यही उनका संदेश भी है। श्री नायडू ने कहा कि आज के दिन आइए संकल्प लें कि सदैव एकजुट रहेंगे, सत्य, अहिंसा, शांति, सत्य निष्ठा और सादगी जैसे बापू के मूल सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहेंगे, जातिवाद, सांप्रदायिकता, हर प्रकार की कट्टरता जैसी सामाजिक संकीर्णताओं से ऊपर उठेंगे।

श्री नायडू ने कहा कि शहीद दिवस हमें महात्मा गांधी जैसे शांति दूत की याद दिलाता है, उनके उदार और प्रेरक नेतृत्व का स्मरण कराता है जो सत्य, अहिंसा, मानवता और करुणा के प्रकाश स्तंभ के रूप में विश्व इतिहास के महान नायकों के बीच आज भी प्रतिष्ठित स्थान रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज उन अनगिनत राष्ट्र भक्त स्वाधीनता सेनानियों को अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी अवसर है जिन्होंने दमनकारी अंग्रेजी शासन से भारत को मुक्त कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शहीद दिवस उन्हें श्रद्धांजलि देने का तथा उनके निरूस्वार्थ त्याग से प्रेरणा लेने का अवसर है।

Tags: Father of the Nation Mahatma GandhiHow did Gandhiji get the title of ‘Father of the Nation’?lifestyleLifestyle and RelationshipM Venkaiah NaiduMahatma gandhimahatma gandhi death anniversarymahatma gandhi death anniversary 2021mahatma gandhi familyMartyrs Daymiscellaneousएम वेंकैया नायडूमहात्मा गांधी पुण्यतिथि 2021राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, एक की हालत गंभीर

Next Post

किसान और मेरे बीच बस एक कॉल की दूरी, बातचीत से ही निकलेगा हल : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

किसान और मेरे बीच बस एक कॉल की दूरी, बातचीत से ही निकलेगा हल : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई किसान की मौत

05/07/2021
Murder

सास बहू की गला रेत कर हत्या

01/05/2024
CM Yogi performed Rudrabhishek on the first day of Sawan

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version