• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हो गया 22 साल का रिश्ता, दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह का हुआ तलाक

Writer D by Writer D
04/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, लखनऊ
0
Dayashankar Singh and Swati Singh got divorced

Dayashankar Singh and Swati Singh got divorced

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आज से 22 साल पहले जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम की बुनियाद पर हुई थी, उसका दुखद अंत हो गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह (Swati Singh) के तलाक पर अंततः अदालत की मुहर लग गई। फैमिली कोर्ट लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ सिंह ने दोनों के विवाह को खत्म मानते हुए फैसला सुनाया।

दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह की शादी 18 मई 2001 को हुई थी। दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह के बीच के तल्ख रिश्ते किसी से छुपे नहीं थे। सियासत से लेकर आम लोगों तक सभी को मालूम था कि दोनों सिर्फ नाम के पति-पत्नी हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए।

स्वाती सिंह (Swati Singh) ने 2012 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसको खारिज कर दिया गया था। स्वाति ने 2022 में दोबारा अर्जी देकर केस शुरू करने की अपील की थी, लेकिन अर्जी को वापस लेते हुए नई याचिका दायर की गई थी। अदालत में दयाशंकर के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने स्वाति के साक्ष्य से सहमत होकर तलाक का फैसला लिया है।

एक दशक से दोनों के बीच संबंध नहीं

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh)  और स्वाति के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। दोनों स्वाति सिंह के साथ ही रहते हैं। दयाशंकर सिंह वक्त-वक्त पर अपने बच्चों से मुलाकात भी करते हैं। पिछले एक दशक से दोनों के बीच संबंध नहीं के बराबर थे, लेकिन जब दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया था, तब स्वाति ने मोर्चा संभाला।

Twitter की उड़ गई नीली चिड़िया, Elon Musk ने इसे बनाया नया Logo

इस दौरान दोनों पति-पत्नी के बीच फिर नजदीकी हुई थीं। फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में दयाशंकर सिंह को टिकट नहीं मिला तो उनकी पत्नी स्वाति सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया था। स्वाति विधायक बनीं और फिर योगी सरकार में मंत्री बनीं। उसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो गए।

पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं ने सुलह कराने की कोशिश की

इस बार स्वाति का टिकट काटकर बीजेपी ने दयाशंकर को बलिया से टिकट दिया था, जहां से वह विधायक हुए और उसके बाद योगी कैबिनेट में मंत्री बने। स्वाति सिंह (Swati Singh) और दयाशंकर (Dayashankar Singh)  बीच घरेलू हिंसा तक की खबरें आती रही। स्वाति, दयाशंकर पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं। यहां तक की कई बार पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं ने सुलह कराने की कोशिश की।

स्वाति सिंह (Swati Singh) ने दायर की थी तलाक की अर्जी

स्वाति सिंह को टिकट नहीं मिलना और स्वाति सिंह की जगह दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh)  को टिकट दिए जाने और उन्हें मंत्री बनाए जाने के बाद तो एकदम यह साफ हो गया कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रह गया। स्वाति सिंह ने इस रिश्ते को खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी दी थी जिसे अब अदालत ने मान लिया है।

Tags: ballia newsDayashankar SinghLucknow Newsswati singh
Previous Post

मोस्ट वांटेड दीपक बॉक्सर मैक्सिको से गिरफ्तार

Next Post

यूपी में सात IPS का ट्रांसफर, कारागार मुख्यालय को दिए पांच एसपी

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Transfer

यूपी में सात IPS का ट्रांसफर, कारागार मुख्यालय को दिए पांच एसपी

यह भी पढ़ें

Bees

घर में मधुमक्खियों ने डाल लिया हैं डेरा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

09/11/2025

बिहार में मध्यमा परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को अब करना होगा 2021 का इंतजार

26/08/2020

सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार पर की टिप्पणी

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version