• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दाह संस्कार से लौट रही डीसीएम पलटी, 27 लोग घायल, 12 की हालत नाजुक

Writer D by Writer D
27/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। अयोध्या से अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों से भरी एक डीसीएम कोतवाली देहात के पंडरी कृपाल के समीप मवेशियों को बचाने में पलट (DCM overturned) गई, जिससे उसमें सवार 27 लोग घायल हो गए। इनमे से 12 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

शुक्रवार की देर रात्रि 27 लोगो को लेकर अयोध्या से बलरामपुर की ओर जा रही एक डीसीएम जब पंडरी कृपाल के समीप पहुंची तो छुट्टा घूम रहे मवेशियों का एक झुंड अचानक सड़क पार करने लगा, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम भी वहां पहुंच गई, ड्राइवर ने मवेशियों को बचाने का भरसक प्रयास किया किंतु इसी के चलते डीसीएम पलट (DCM overturned) गई ,जिससे उसमे सवार 27 लोग घायल हो गए,जबकि इस हादसे में एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई।

घायलों में बबलूराम तिवारी 45, व्याकुल प्रसाद56, महाराजी देवी 54, ननकना देवी52, मीरा देवी 36, सुमन 34, राजा तिवारी,50, दामोदर श्याम तिवारी,55, आरती मिश्रा 35, शिवा मिश्रा, 35 जावंती, 62, राकेश शुक्ला,32, राम किशोर 50, कृपा राम 62, रामप्यारी 32 को मामूली चोटें आई है जिन्हे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि घायल बच्चराम 65, उर्मिला 58, गुड़िया देवी 40, विद्यावती 70, अमरिका प्रसाद 60, रोहित शुक्ला 17, सरपंच 53, सोना देवी 60, कामेश्वर प्रसाद 52, चोटकऊ 48, उर्मिला 32,  अहम 11, गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. दीपक सिंह ने उनकी गंभीर स्थिति के चलते मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना के संबंध में कोतवाली नगर को सूचना प्रेषित कर सूचित कर दिया है।

निकाय चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कसी कमर, सपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की पहली सूची

घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि ड्राइवर को कुछ सोचने समझने का मौका ही न मिला, सड़क के किनारे खड़ी मवेशी अचानक बीच रोड पर आकर वापस मुड़ सड़क पार करने लगी तभी यह हादसा हुआ। इस सड़क वाहन दुर्घटना में मवेशी की भी मौत हो गई, वह डीसीएम की टक्कर से नीचे गिर गई जब डीसीएम पलटा तो उसके नीचे ही दबकर उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि डीसीएम पर सवार सभी लोग जहां एक ही गांव के थे, वही उसमे कुछ लोग सगे रिश्तेदार भी थे, जो अलग क्षेत्र से थे। लोग अंतिम संस्कार करके वापस बलरामपुर की ओर अपने अपने घर को जा रहे थे, तभी यह सड़क हादसा हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 15 लोगों को मामूली चोटें के चलते दावा पट्टी कर घर भेज दिया गया, वही 12  गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया था, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।कोतवाल नगर पंकज सिंह ने बताया कि घटना को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: accident newsgonda newsroad accidentup news
Previous Post

निकाय चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कसी कमर, सपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की पहली सूची

Next Post

7 माह के अनमय की बचाई जाएगी जान, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिलेगी मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Black Toes
Main Slider

उंगलियों का कालापन दूर करेंगे ये नुस्खें

10/06/2026
backless
Main Slider

तेज धूप से काली हो चुकी पीठ को ऐसे बनाएं खूबसूरत

10/06/2026
Copper
Main Slider

क्या आप भी रोज तांबे की बोतल से पीते है पीने, तो जान लें इसके नुकसान

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
Next Post
Anmay Singh

7 माह के अनमय की बचाई जाएगी जान, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें

Apple

भारत में खुला एप्पल का पहला रिटेल स्टोर, सीईओ कुक ने किया उद्घाटन

18/04/2023
Corona

देश की पहली कोरोना मरीज दोबारा हुई संक्रमित, RT-PCR टेस्ट में हुई पुष्टि

13/07/2021
arnab goswami

अर्नब गोस्वामी के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत ने कहा- आजादी का कर्ज चुकाना है

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version