• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DCP ने गोसाईगंज थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्रो के संचालन का कराया डैमो

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
DCP Ravi Kumar

DCP Ravi Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने सोमवार को गोसाईगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, हवालात, माल खाना,महिला हेल्प डेस्क, मेस कार्यालय का भ्रमण करते हुए शस्त्रों की सफाई और रखरखाव का जायजा लिया।

थाने के अभिलेखों और लंबित विवेचनाओं तथा लंबित शिकायती पत्र की जांच और वांछित अभियुक्तों के संबंध में गहराई से समीक्षा की। वही शस्त्रों के संचालन सहित विभिन्न गतिविधियों का अपने सामने पुलिसकर्मियों से डैमो भी करवाया। डीसीपी ने थाना परिसर में घूम कर सफाई व्यवस्था का आकलन किया।

डीसीपी ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिहं से कहा कि जो भी विवेचनाएं लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को प्रथम वरीयता दी जाए। फरियादियों से कुशल व्यवहार करने के अलावा मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया जाए।उन्होने आगामी त्यौहारो सहित पंचायत चुनाव में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क रहें चौकीदार

डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार ने वार्षिक निरीक्षण के बाद थाना परिसर में चौकीदारों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते हुये कहा कि गांव छोटा हो या बड़ा वहां की जिम्मेदारी आप पर ही है। पंचायत चुनाव के दौरान गांव में शांति बनी रहे और विवाद रहित चुनाव संपन्न हो इसके लिए आप सभी को जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

निजीकरण के विरोध में बैंक हड़ताल का पहले दिन, 30 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

गांव में होने वाले हर अवैध कार्य एवं अपराधियों पर नजर बनाए रखें, क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराएं। हर छोटी बड़ी घटना की सूचना पुलिस को दें। गांव में अगर कोई चुनाव कर प्रक्रिया में बाधक बनता है तो उसकी जानकारी बीट के सिपाही, व चौकी सहित थानेदार के मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं।

Tags: DCP Ravi KumarLucknow Newsup newsUP Panchayat election
Previous Post

बेखौफ चोरों ने दो घरों से उड़ाए लाखों के जेवरात व नकदी, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

बुजुर्ग महिला के शव के अन्तिम संस्कार को लेकर दो पक्ष भीड़े, पुलिस ने निपटाया विवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी ने काशी में आठ के मूलांक को बनाया खास

08/11/2025
PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi.
Main Slider

आस्था और विकास का संगम है वंदे भारत नेटवर्क: प्रधानमंत्री मोदी

08/11/2025
Kalonji
फैशन/शैली

बालों की हर समस्या का हल है रसोई में रखा ये मसाला

08/11/2025
Cracked Heels
Main Slider

फटी एड़ियों पर आजमाएं ये हैक्स, कोमल और सुंदर हो जाएंगे पैर

08/11/2025
Fridge
Main Slider

फ्रिज में जम गई है गन्दगी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएगा

08/11/2025
Next Post
Kapal Kriya

बुजुर्ग महिला के शव के अन्तिम संस्कार को लेकर दो पक्ष भीड़े, पुलिस ने निपटाया विवाद

यह भी पढ़ें

Tax Evasion

आयकर ने पकड़ी सौ करोड़ की टैक्स चोरी, सामने आया इस प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का नाम

27/06/2023
akshaya navami

जानें कब है अक्षय नवमी और क्या है इस दिन का महत्व

22/11/2020
Woman slaps BJP leader on the road

नशे में धुत भाजपा नेता को बीच सड़क पर महिला ने जड़े थप्पड़

18/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version