• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव

Writer D by Writer D
23/12/2022
in उत्तर प्रदेश, बागपत
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले में दोघट थाना क्षेत्र में एक सिपाही का शव उसके घर के कमरे में छत पर लगे कुंड से रस्सी के फंदे के सहारे लटका (Hanging) मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। मृतक सिपाही बदायूं पुलिस लाइन में तैनात था।

सिपाही बागपत जिले के दोघट गांव का रहने वाला रवि राणा है, जिसका शव बीती रात्रि अपने ही मकान के कमरे में छत की कुंडी में बंधी रस्सी के फंदे पर लटकता मिला है। जिस समय सिपाही ने फांसी लगाई उस वक्त घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। उसका छोटा भाई आकाश, मां निशा जब वह घर लौटे तो बेटे रवि का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। उन्होंने सूचना दोघट थाने को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भेज दिया।

सिपाही के भाई आकाश ने बताया कि रवि राणा वर्ष 2015 में मुरादाबाद से यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। वह तीन माह से बदायूं पुलिस लाइन में तैनात था और 18 दिसंबर से 22 दिसंबर की छुट्टी पर घर आया हुआ था। रवि राणा की पत्नी प्रीति भी यूपी पुलिस में नोएडा में तैनात है और एक बेटी भी है।

थानाध्यक्ष दोघट नंदकिशोर राजपूत ने बताया कि मामले में मृतक के भाई आकाश ने तहरीर देकर बताया है कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। जब वह घर पहुंचे तो उनका सिपाही भाई का शव कमरे में फांसी से लटका मिला है। मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Tags: baghpat newsup news
Previous Post

नहर में डूबने से दो की मौत

Next Post

दरोगा पर लाठी बरसाने के मामले में आधा दर्जन किसान गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post
arrested

दरोगा पर लाठी बरसाने के मामले में आधा दर्जन किसान गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Women will be more empowered in matters of property

मिशन शक्ति के बाद अब संपत्ति में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाएगी योगी सरकार

15/05/2025
राजस्थान कांग्रेस 'एकजुट'

राजस्थान कांग्रेस ‘एकजुट’ नजर आई, एक हेलीकाप्टर में सवार हुए अशोक गहलोत व सचिन पायलट

27/02/2021
Firing

मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

31/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version