• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस ‘खबर’ को दिखाने पर पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
journalist suresh upmanyu

journalist suresh upmanyu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन पत्रकार ( journalist) पर हमले का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात मथुरा में पत्रकार ( journalist) पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया। मथुरा (Mathura) में हुए इस हमले के बाद पत्रकार की हालत गंभीर है। पत्रकार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छाता तहसील क्षेत्र के पत्रकार सुरेश उपमन्यु ( journalist suresh upmanyu) पर बदमाशों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में सुरेश उपमन्यु बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें कोसी कला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेश उपमन्यु पर यह हमला शुक्रवार की देर रात उस समय हुआ जब वह नंद गांव से वापस अपने गांव जाव जा रहे थे।

सट्टे की खबर दिखाए जाने के बाद हुआ हमला

पत्रकार सुरेश उपमन्यु यू ट्यूब पर अपना चैनल चलाते हैं। करीब 20 दिन पहले सुरेश ने कोसी नगर व क्षेत्र में चल रहे सट्टे को लेकर एक खबर चलाई थी। जिससे सट्टेबाज परेशान हो गए और उक्त पत्रकार सुरेश उपमन्यु को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी भी देने लगे।

सुरेश ने कोसी थाना में दर्ज कराई थी एफआईआर

सट्टे बाजों द्वारा लगातार दी जा रही धमकी के मामले में पत्रकार ने थाना कोसी कला में जान माल की सुरक्षा को लेकर एक तहरीर भी दी थी। जिसमें पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया था। लेकिन कोई भी गिरफ्तारी न होने के कारण उक्त सट्टेवाज खुलेआम धमकी देने लगे।

सुरक्षाबलों ने हिजबुल के शीर्ष कमांडर निसार खांडे को किया ढेर, सेना के तीन जवान समेत 4 घायल

शुक्रवार की देर रात पत्रकार सुरेश उपमन्यु नंद गांव से अपने गांव जॉब की तरफ आ रहे थे । इसी दौरान गांव से पहले पुलिया पर कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने सुरेश को रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सुरेश के गंभीर चोटें आई हैं । सुरेश को गंभीर रूप से घायल कर सभी वहां से भाग गए। राहगीरों ने सुरेश उपमन्यु को कोसीकला के अस्पताल में भर्ती कराया है।

पत्रकार मुकेश गुप्ता को बदमाशों ने मारी गोली, CCTV खंगाल रही पुलिस

सुरेश उपमन्यु पर हुए हमले के मामले में कोसी थाना प्रभारी ने बताया कि पत्रकार पर हमले की जानकारी हुई है इस मामले में जो भी तहरीर देंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी से जब पूर्व में दी गई तहरीर पर लिखे मुकदमे के संबंध में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उस पर भी कार्यवाही कर रहे हैं लेकिन मुकदमे में जिन लोगों के नाम दर्ज कराए थे उनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।

Tags: crime newsjournalist suresh upmanyumathura newsup news
Previous Post

सुरक्षाबलों ने हिजबुल के शीर्ष कमांडर निसार खांडे को किया ढेर, सेना के तीन जवान समेत 4 घायल

Next Post

 प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटें: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post

 प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटें: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Property Seized

कुख्यात गैंगस्टर की 26 लाख से अधिक कीमत की संपत्ति कुर्क

25/03/2021

UPSC CDS एग्जाम के लिए एड्मिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

08/01/2021
massive fire

गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग, युवती समेत सात लोग झुलसे

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version