• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड स्थापना दिवस से पहले सीएम धामी का तोहफा, कर दी यह मुराद पूरी

Writer D by Writer D
08/11/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस से एक पहले मंगलवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की सौगात दी। उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। वित्त विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने इसके आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के ढाई लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness allowance ) का लाभ मिलेगा।

जारी आदेश में राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है।

वित्त विभाग के शासनादेश 31 मई, 2022 द्वारा राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य है। उनको 01 जनवरी, 2022 से 34 फीसद की दर से प्रतिमाह महंगाई भत्ता (Dearness allowance ) अनुमन्य किया गया है। 01 अगस्त-2022 से मूल वेतन में अनुमन्य महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 34% को बढ़ाकर 38% प्रतिमाह किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति मिली। यह आदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों तथा सार्वजनिक उपक्रम आदि के कार्मिकों पर स्वतः लागू नहीं होंगे, उनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों की ओर से अलग से आदेश निर्गत किया जाना अपेक्षित होगा।

उत्तराखंड शासन आदेश वित्त विभाग।

 

उक्त कार्मिकों को 01 जुलाई, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक के पुनरीक्षित मंहगाई भत्ते (Dearness allowance ) के अवशेष (Arrier) का भुगतान नकद किया जायेगा। 01 नवम्बर, 2022 से मंहगाई भत्ते का भुगतान नियमित वेतन के साथ किया जायेगा। परन्तु अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के पेंशन अंशदान नियोक्ता के अंश के साथ नई पेंशन योजना से सम्बन्धित खाते में जमा की जायेगी और शेष धनराशि नकद भुगतान की जायेगी।

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिए जाने पर सहमति हो गई थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। दो दिन पूर्व कर्मचारी संगठनों और मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक के दौरान भी डीए को लेकर चर्चा हुई थी।

वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते पर खर्च होने वाली धनराशि की व्यवस्था कर ली है। डीए पर हर माह 42 से 45 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। चार फीसदी डीए मिलने से राज्य कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से 550 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है।

Tags: cm dhamiDearness AllownaceDearness Allownace in uttarakhand newsdehradun newsdhami cabinetNational newsuttarakhand foundation day
Previous Post

फिर छलका ‘चाचा’ का दर्द, बोले- जो परिवार का नहीं हो सका, वो कभी…

Next Post

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, स्थगित हुआ हेमा मालिनी का कार्यक्रम

Writer D

Writer D

Related Posts

Dengue Vaccine
Main Slider

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जानें कौन लगवा सकेगा टीका

20/07/2026
Harjot Singh
पंजाब

NEET में सरकारी स्कूलों का कमाल, पंजाब के 882 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

20/07/2026
Tripura DGP Anurag Dhankhar commits suicide
नई दिल्ली

DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

20/07/2026
CJP Protest
Main Slider

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

20/07/2026
A midnight rampage of hooliganism in Jaipur
क्राइम

शराब के नशे में धुत बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला; फिर कार से लोगों को रौंदा

20/07/2026
Next Post
CM Yogi

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, स्थगित हुआ हेमा मालिनी का कार्यक्रम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल होगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: मुख्यमंत्री

30/10/2025
Fruits-Vegetables

दूर होगी कृषि क्षेत्र की प्रच्छन्न बेरोजगारी, बढ़ेगा निर्यात, खाद्यान्न एवं पोषण सुरक्षा बोनस

13/05/2025
CM Dhami

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्या का करेंगे समाधान -सीएम

16/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version