• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंकने पर मौत, प्रेमी फरार

Writer D by Writer D
17/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में एक युवक पर प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के दौरान दम (Death) तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपित परिवार संग फरार है। पीड़ित युवती के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरी घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र के बसंत कुंज योजना सेक्टर एच की बतायी जा रही है। यहां पर रहने वाली युवती निधि गुप्ता (19) हाईस्कूल पास करने के बाद ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। उसका पास के ब्लॉक नंबर-40 निवासी सूफियान नाम के युवक से प्रेम संबंध था। जानकारी के मुताबिक फोन पर बात करने के लिए सूफियान ने उसे मोबाइल फोन दिया था।

मंगलवार की रात को यह जानकारी जब निधि के परिवार वालों को पता चली तो वे इसकी शिकायत लेकर सूफियान के घर पहुंचे तो दोनों परिवार में झगड़ा हुआ। इसी बीच युवती छत पर चली गई और उसके पीछे-पीछे सूफियान भी पहुंचा। परिवार का आरोप है कि सूफियान ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (Death) घोषित कर दिया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है।

परिवार ने अपनी तहरीर में बताया है कि सूफियान निधि का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था, जबकि निधि इसका विरोध कर रही थी। इसके लिए वह कई दिनों से उस पर दबाव बना रहा था। इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपित और उसका परिवार घर से भागा हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपित की तलाश में हैं।

Tags: Lucknow News
Previous Post

जब तोप मुकाबिल हो? तब अखबार निकालो

Next Post

स्कूल जा रहे छात्र की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
Bus

स्कूल जा रहे छात्र की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत

यह भी पढ़ें

Wednesday fast

जानें कैसे बुढ़िया की चतुराई से प्रसन्न हुए थे गणपति बप्पा

13/09/2021
Sunrisers Hyderabad

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी जीत, घर में ही दिल्ली को दी मात

20/04/2024
Spots

मेकअप में फेस प्रीमर का करें इस्तेमाल, स्किन करेगी ग्लो

13/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version